क्या दिल्ली में एक और धमाका? दिल्ली के महिपालपुर में सुनाई दी विस्फोट की आवाज, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर
Delhi Blast Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धमाकों का सिलसिला थम नहीं रहा है। लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में जहां 12 लोगों की मौत हो चुकी थी, वहीं अब गुरुवार (13 नवंबर) सुबह महिपालपुर इलाके में तेज धमाके की आवाज से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
सुबह करीब 9 बजकर 18 मिनट पर दिल्ली फायर सर्विस को महिपालपुर इलाके में धमाके की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि यह आवाज रेडिसन होटल के नजदीक सुनी गई, जिसके बाद तुरंत दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। फिलहाल किसी प्रकार की आग लगने या नुकसान की खबर नहीं है।

कारणों की जांच जारी
धमाका क्यों हुआ, इसका पता अब तक नहीं चल सका है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं मिली है। पुलिस टीम इलाके की घेराबंदी कर हर दिशा से जांच कर रही है ताकि धमाके के स्रोत का पता लगाया जा सके।
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस को सुबह 9.18 बजे महिपालपुर, दिल्ली स्थित रेडिसन होटल के पास एक धमाके की आवाज सुनाई देने की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने फोन किया था, लेकिन मौके पर पहुंचने पर कुछ नहीं मिला। अब पता चला है कि बस का टायर फटा था।
डीसीपी साउथ वेस्ट का बयान
डीसीपी साउथ वेस्ट ने कहा, "शुरुआती जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। आवाज कहां से आई, यह जांच की जा रही है। हमारी टीमें मौके पर मौजूद हैं और हर कोण से मामले की पड़ताल की जा रही है।"
लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद से राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी कर दी गई थी। अब महिपालपुर में हुई इस नई घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने अलर्ट को और बढ़ा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications