Election 2024: सुब्रमण्यम स्वामी ने बताया उन्होंने किसे दिया वोट, कहा- 'ये जीतेंगे, मुझे उम्मीद है'
Delhi Lok Sabha Elections 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) ने आज (25 मई) सुबह पूर्वी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में अपना वोट डाला। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर बताया उन्होंने किस वोट दिया है।
दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों समेत 58 सीटों पर छठे चरण के तहत मतदान जारी है। सुब्रमण्यम स्वामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलोचक रहे हैं। कई बार उन्होंने खुलकर पीएम मोदी के नीतियों की आलोचना की है।

अपना वोट डालने के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''मैंने अभी भाजपा उम्मीदवार और पूर्वी दिल्ली के पूर्व उप महापौर हर्ष मल्होत्रा को अपना वोट दिया है। मुझे उम्मीद है कि वह जीतेंगे।"
मतदान से दो दिन पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने एक पोस्ट में बीजेपी उम्मीदवार की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था, ''इस आने वाले शनिवार को, मैं लोकसभा (पूर्वी दिल्ली) के लिए भाजपा उम्मीदवार, पूर्व उप महापौर हर्ष मल्होत्रा को वोट दूंगा। उनका जनता की सेवा का अच्छा रिकॉर्ड है और वह लोकसभा सांसद बनने के योग्य हैं। मैं पूर्वी निजामुद्दीन में रहता हूं।''
सुब्रमण्यम स्वामी का ये पोस्ट वायरल हो गया था। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी वफादारी के लिए उनकी तारीफ की थी। एक यूजर ने लिखा था, "दिन-रात मोदी की आलोचना करने के अलावा, आपका दिल और आत्मा अभी भी राष्ट्र और हिंदुत्व के महान उद्देश्य के लिए धड़कता है। यह अंतरात्मा की बात है। यह कुछ ऐसा है जिसे लोगों को सराहना चाहिए।" इसके अलावा भी कई लोगों ने सुब्रमण्यम स्वामी की इस बात के लिए तारीफ की थी।












Click it and Unblock the Notifications