K Kavitha Arrest: आखिर क्यों दिल्ली शराब घोटाले में तेलंगाना पूर्व CM की बेटी अरेस्ट? 8 प्वाइंट में जानें

K Kavitha Arrest: दिल्‍ली शराब नीति मामले (Delhi Liquor Policy Case) में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। मामले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी और बीआरएस एमएलसी कल्वाकुंतला कविता को गिरफ्तार कर लिया गया।

कविता की गिरफ्तारी से पहले ईडी ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि कविता को ईडी हैदराबाद से दिल्ली लेकर आ रही है। कविता की गिरफ्तारी से बीआरएस में काफी रोष नजर आ रहा है। कार्यकर्ताओं ने कविता के आवास के बाहर भारी संख्या में मौजूदगी दर्ज कराकर ईडी के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। सवाल यह उठता है कि आखिर ईडी ने के. कविता को किस बेसिस पर गिरफ्तार किया ? उनपर क्या आरोप लगाए? आइए 8 प्वाइंट में जानें...

K Kavitha Arrest

  1. बीआरएस नेता के. कविता को ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला केस में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अरविंद केजरीवाल सरकार में डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह पहले से जेल में हैं।
  2. ईडी ने कविता को मामले से संबंधित समन जारी किया था। लेकिन, उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया।
  3. कविता ने समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की।
  4. कोर्ट ने कविता की याचिका पर सुनवाई 19 मार्च तक स्थगित कर दी।
  5. ईडी की टीम कविता के आवास पर पहुंची। छापेमारी के बाद कविता को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। अब उन्हें हैदराबाद से दिल्ली लाया जा रहा है।
  6. ईडी का आरोप है कि कविता ने दिल्ली की उत्पाद शुल्क नीति तैयार करने में अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्रियों और अन्य लोगों के साथ साजिश रची थी।
  7. आरोप यह भी है कि कविता ने दागी कंपनी इंडोस्पिरिट्स में बेनामी निवेश भी किया है।
  8. साथ ही कविता पर घोटाले में 100 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने और हैदराबाद से दिल्ली तक पैसा पहुंचाने का आरोप भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+