दिल्ली: LG अनिल बैजल ने किए तीन IASअफसरों के तबादले, सिसोदिया बोले- हमसे नहीं ली गई राय
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार और उप राज्यपाल के बीच एक बार फिर से शक्तियो को लेकर मामला गर्मा गया है। ताजा विवाद एलजी अनिल बैजल द्वारा तीन आईएएस अफसरों के तबादले के बाद उपजा है। इन ट्रांसफरों को लेकर दिल्ली सरकार ने विरोध जताया है। तबादले का ये आदेश सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के कुछ दिन बाद आया है जिसमें दिल्ली के उपराज्यपाल के अधिकार क्षेत्र भूमि, पुलिस और कानून व्यवस्था तक सीमित करने की बात कही गई थी।

अभी भी सर्विस डिपार्टमेंट को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल और सीएम के बीच पेंच फंसा है। एलजी ने सोमवार को जिन तीन आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है उनमें संजय गोयल, चंचल यादव, वसंतकुमार एन. शामिल हैं। संजय गोयल को शिक्षा विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।
इसी तरह दक्षिण दिल्ली नगर निगम की डिप्टी कमिश्नर चंचल यादव को तबादला कर उपराज्यपाल का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वसंतकुमार एन. को ट्रेड एंड टैक्स का स्पेशल कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि उपराज्यपाल ने मनमाने ढंग से सेवा विभाग अपने पास रखा हुआ है। उन्हें शिक्षा निदेशक की नियुक्ति से पहले एक बार हमसे सलाह कर लेनी चाहिए थी। सिसौदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने बजट का 26 फीसद हिस्सा शिक्षा पर खर्च कर रही है और हमसे इस मामले पर एक बार भी चर्चा नहीं की गई।
बता दें कि इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने उपराज्यपाल से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानने में मनमानी करने की बात कही। खींचतान खत्म ना होने पर मंगलवार को दिल्ली सरकार ने सुप्रीम का रुख किया है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications