दिल्ली में पारा गिरने से ठंड बढ़ी, राजधानी आने वाली 9 ट्रेनें लेट
नई
दिल्ली।
उत्तर
भारत
में
ठंड
का
कहर
जारी
है।
इसके
अलावा
दिल्ली
एनसीआर
समेत
फरीदाबाद,
गाजियाबाद,
गुरुग्राम
और
सोनीपत
जैसे
इलाकों
में
बर्फीली
हवाओं
के
चलते
ठिठुरन
बढ़ी
है।
बुधवार
को
दिल्ली
एनसीआर
में
पारा
गिरकर
6
डिग्री
सेल्सियस
पर
पहुंच
चुका
है।
जबकि
मंगलवार
को
न्यूनतम
तापमान
7
डिग्री
सेलिसियस
दर्ज
किया
गया
था।
हालांकि
मंगलवार
को
दिन
में
धूप
खिली
रही
लेकिन
हवाओं
के
कारण
ठंड
बनी
रही।
ऐसे
में
कई
बेघर
लोग
मजबूरन
जगह
जगह
बने
रैन
बसेरों
की
ओर
बढ़
गए।
बुधवार
को
सुबह
हलके
कोहरे
और
ठंड
के
साथ
रही।
दिनभर
स्मॉग
रहने
की
संभावना
है।
वहीं इस ठंड और कोहरे का खासा असर रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा है। दिल्ली पहुंचने वाली कुल 9 ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ाने भी देरी से चल रही हैं।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एनसीआर में 10 जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री जबकि न्यूनतम 6 डिग्री बरकरार रहेगा। 10 तारीख के बाद अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री रहेगा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में ठंड का कहर जारी, घने कोहरे के कारण 13 ट्रेनें लेट