18 नर्स और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली कैंसर अस्पताल सील
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना का नया हॉट स्पॉट दिल्ली स्टेट कैंसर अस्पताल बन गया है। अस्पताल के 18 नर्सों और डॉक्टरों में कोरोना वायरस पाए गए हैं, जिसके बाद राज्य सरकार ने अस्पताल की सील करने का फैसला किया है। अस्पताल की 16 नर्सों और 2 डॉक्टरों में कोरोवा वायरस का संक्रमण पाया गया है, जिसके बाद दिल्ली सरकार ने अस्पताल को सील करने का फैसला किया है।
सबी को राजीव गांधी सुपर स्पेशियिलटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संक्रमण की रफ्तार की बात करें तो यहां 1 दिन में 10 मामले सामने आ गए। सोमवार को यह संख्या 18 पहुंच गई। माना जा रहा है कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती हैं। इस अस्पताल में 65 डॉक्टर और स्वास्थ कर्मचारी है।
सभी को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। अस्पताल को खाली करवाकर उसे सील कर दिया गया है। यहां भर्ती सभी 48 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भर्ती किया गया है। अस्पताल में भर्ती 19 कैंसर मरीजों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार द्वारा चलाए गए मोहल्ला क्लीनिक में भी दो डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।