दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस वाल्मीकि मेहता का कार्डिएक अरेस्ट से निधन
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के जस्टिस वाल्मीकि मेहता का आज सुबह निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 6 जून, 1959 को मुंबई में पैदा हुए जस्टिस मेहता ने 15 अप्रैल, 2009 को दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद ग्रहण किया था। उन्होंने 1982 में एक वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया था। 2001 में 42 साल की उम्र में वरिष्ठ वकील के रूप में नामित हुए। बता दें कि, जस्टिस मेहता के बेटे की शादी CJI रंजन गोगोई की बेटी से हुई है।

न्यायमूर्ति मेहता ने एल.एल.बी. दिल्ली विश्वविद्यालय के कैम्पस लॉ सेंटर से की थी। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई न्यायमूर्ति मेहता के संबंधी हैं। जस्टिस गोगोई की बेटी की शादी जस्टिस मेहता के बेटे से हुई है।












Click it and Unblock the Notifications