मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने स्वीकार की याचिका
दिल्ली हाई कोर्ट से अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने जैकलीन की याचिका को अंतिम बहस के लिए सूचीबद्ध किया है। उन्होंने कोर्ट में अपने खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपपत्र को रद्द करने की मांग की है। हाई कोर्ट ने पक्षों से महत्वपूर्ण संक्षिप्त दलीलें दाखिल करने को कहा है। अब इस मामले की सुनवाई 18 सितंबर को होगी।
आपको बता दें कि ईडी ने फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कैसे रेड किया है। इस मामले में जैकलिन से ईडी पूछताछ भी कर चुकी है। लेकिन इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर याचिका को कोर्ट ने स्वीकार करने के बाद मामले में 18 सितंबर की सुनवाई तय की है।













Click it and Unblock the Notifications