दिल्ली: अंतःवस्त्रों की दुकान के ट्रायल रूम में छुपाया कैमरा, महिला को कपड़े बदलते लाइव देख रहा था दुकानदार
नई दिल्ली। नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक दुकान के ट्रायल रूम में कैमरा लगाये जाने का मामला सामने आया है। छुपाकर लगाए इस कैमरे में महिलाओं की कपड़े बदलते हुए वीडियो रिकॉर्ड हो रहे थे। एक महिला ने कैमरा पकड़ा तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस की जांच में हिडन कैमरा होने की बात सामने आई है।

दुकानदार के खिलाफ एफआईआर
महिला ने दुकानदार के खिलाफ चेंजिंग रूम में अंतःवस्त्र बदलने के दौरान उसका विडियो बनाए जाने की एफआईआर दर्ज कराई है। मामला 31 अगस्त का है। आरोपित दुकानदार फरार बताया गया है। पुलिस के अनुसार, जांच में दुकानदार के डाटाबेस में हिडन कैमरे से बनाई गई कई महिलाओं की ऐसी फुटेज मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

अंतःवस्त्र खरीदने गई थी महिला
महिला पत्रकार ग्रेटर कैलाश के एम ब्लॉक स्थित मार्केट में एक दुकान में अंतःवस्त्र खरीदने गई थी। यहां उसने अंतःवस्त्र लेने के बाद महिला स्टाफ से ट्रॉयल रूम में जाकर कपड़े बदलने लगी। कुछ देर बाद उसे कुछ शक हुआ। उसे पता चला कि जिस ट्रायल रूम में वह कपड़े बदल रही थी, उसमें कैमरा लगा हुआ था। इतना ही नहीं दुकानदार उसको स्क्रीम पर देख भी रहे थे।

महिला स्टाफ ने ही बताया
महिला ने बताया कि मैं जब कपड़े बदल रही थी तो स्टाफ की एक महिला आई और उसने मुझे दूसरे चेंजिंग रूम में जाने को कहा। जब महिला ने इसकी वजह पूछी तो महिला स्टाफ ने हिडन कैमरा होने की बात कही और आधे कपड़ों में ही दूसरे रूम में भेजा। इस पर उसने दुकानदार से बात की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। महिला को जानकारी हुई तो उसने हंगामा करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई।












Click it and Unblock the Notifications