नेटफ्लिक्स वेब सीरीज हसमुख पर रोक लगाने की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज
वेब सीरीज हसमुख पर रोक लगाने की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज
मुंबई। कॉमेडियन और एक्टर वीर दास की वेब सीरीज 'हसमुख' विवादों में घिरने के बाद उसको हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली। मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज हसमुख को प्रसारित करने पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया।

वेबसीरीज पर रोक लगाने की याचिका एचसी ने की खारिज
बता दें दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर इस वेब सीरीज के स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग की गई थी। कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें दावा किया गया था कि ये वेब सीरीज वकीलों की छवि को नुकसान पहुंचाती है। जस्टिस संजीव सचदेवा ने वकील आशुतोष दुबे द्वारा दाखिल की गई याचिका को खारिज कर दिया है।

जुलाई में होगी अगली सुनवाई
हसमुख के प्रसारण पर हमेशा के लिए रोक लगाने की मांग करने वाली मुख्य याचिका पर जुलाई में सुनवाई होगी। मालूम हो कि याचिकाकर्ता आशुतोष दुबे ने वेब सीरीज हंसमुख में वकीलों के करेक्टर को लेकर उठाए गए सवाल पर आपत्ति जाहिर की थी उन्होंने अपनी याचिका में हंसमुख और स्पेशली उनके चौथे एपिसोड की स्क्रीनिंग पर हाई कोर्ट से रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि इसमें वकीलों को चोर, बदमाश, गुंडे और बलात्कारी के तौर पर बताया गया है।

इसलिए रोक लगाने की थी मांग
इस याचिका में उन्होंने ये भी कहा है कि इसमें ना सिर्फ वकीलों की गलत इमेज दिखाई गई है बल्कि इसमें पुलिस, खासकर यूपी पुलिस और पॉलिटिशियन्स को बैड करेक्टर के रूप में दिखाया गया है।जिस पर मंगलवार को दिल्ली हाइकोर्ट ने सुनवाई की। बता दें कि हंसमुख 17 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग हो रही है। वीर दास के साथ इसमें रणवीर शोरे भी हैं। 10 एपिसोड की वेब सीरीज़ को निखिल गोंसाल्विस ने निर्देशित किया है।

हसमुख एक डार्क कॉमेडी वेब शो है
हसमुख एक डार्क कॉमेडी वेब शो है! इसमें वीर दास के अलावा रणवीर शौरी, रवि किशन, मनोज पाहवा, अमृता बाग्ची शामिल हैं। इसकी कहानी एक स्मॉल टान कॉमेडियन की है जो एक सीरियल किलर भी है। हसमुख को नेटफ्लिक्स पर 17 अप्रैल को प्रसारित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications