क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दिल्ली हवाला केस: दलाई लामा की जानकारी जुटा रहा था पकड़ा गया चीनी नागरिक

Google Oneindia News

नई दिल्ली: हवाला कारोबार में गिरफ्तार चीनी नागरिक चार्ली पेंग से पूछताछ जारी है। इस बीच जांच एजेंसियों ने उसको लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसके मुताबिक वो धर्म गुरु दलाई लामा की जानकारी जुटा रहा था। इसके लिए वो दिल्ली में कई लामाओं के संपर्क में था। साथ ही जानकारी के लिए मोटी रकम भी खर्च कर रहा था। इसके अलावा उसने भारत में एक हजार करोड़ से ज्यादा का हवाला कारोबार किया है।

Recommended Video

Chinese Hawala Scam: Dalai Lama की जासूसी कर रहा था Charlie Peng? पूछताछ में खुलासा | वनइंडिया हिंदी
Delhi Hawala

दरअसल दलाई लामा बौद्ध धर्म के सर्वोच्च गुरु हैं। चीन ने तिब्बत पर जबरन कब्जा कर लिया, जिस वजह से भारत ने उनको राजनीतिक शरण दे रखी है। चीन हमेशा से दलाई लामा की गतिविधियों पर नजर रखे रहता है। इस बार चीनी नागरिक चार्ली पेंग दिल्ली में मौजूद लामाओं के जरिए दलाई लामा और उनके सहयोगियों से जुड़ी जानकारी निकाल रहा था। इसके लिए उसने कुछ लोगों को पैसे भी दिए थे। सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए वो वी चैट नाम के चीनी ऐप का इस्तेमाल बातचीत में करता था।

चीन ने भारत से आयात होने वाले ऑप्टिक फाइबर पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी बढ़ाईचीन ने भारत से आयात होने वाले ऑप्टिक फाइबर पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी बढ़ाई

चार्ली ने पूछताछ में बताया कि वो 2014 में पहली बार भारत आया था। इसके बाद उसने दिल्ली में नूडल्स का कारोबार शुरू किया। यहीं से वो हवाला कारोबार के रास्ते पर चला गया। 2018 में जासूसी के मामले में वो गिरफ्तार हुआ था, लेकिन बाद में छूट गया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स के अनुसार चार्ली के 40 बैंक खाते हैं। 8-10 बैंक खातों को वो फर्जी चीनी कंपनियों के नाम से चला रहा था। चार्ली ने करीब 1000 करोड़ रुपए की हेराफेरी की है। इसमें बैंक कर्मचारियों की मदद की बात भी सामने आ रही है।

Comments
English summary
Delhi Hawala case: Chinese citizen Want to collect information of Dalai Lama
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X