दिल्ली सरकार खेत में पराली की आग को रोकने के लिए करेगी बायो डीकंपोजर का छिड़काव
नई दिल्ली, 20 सितंबर: हर साल पंजाब और हरियाणा में गेंहू की कटाई के बाद जाड़े से पहले खेतों में जलाई जाने वाली पराली के कारण दिल्ली में प्रदूषण बढ़ना प्रमुख समस्या रहा है। केजरीवाल सरकार हमेशा से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के लिए पंजाब हरियाणा में पराली जलाए जाने को जिम्मेदार ठहराती आई हैं। वहीं अब जब कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है तो इस प्रदूषण से छुटकारा पाने के लिए दिल्ली सरकार एक बेहतरीन पहल करने की योजना बनाई है।

दिल्ली सरकार पराली जलाने के ज्वलंत मुद्दे से निपटने के लिए खेत में आग रोकने के लिए बायो डीकंपोजर का छिड़काव करने का फैसला किया है। इस छिड़काव स पराली को खाद में बदलने में मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications