दिल्‍ली को केजरीवाल का एक और तोहफा, NDMC और छावनी स्कूलों की बोर्ड परीक्षा शुल्‍क माफ

नई दिल्‍ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को घोषणा की है कि नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) और दिल्ली छावनी के तहत आने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा के शुल्क का भुगतान दिल्ली सरकार करेगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। आपको बता दें कि दिल्‍ली सरकार ने पहले सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की घोषणा की थी।

दिल्‍ली को केजरीवाल का एक और तोहफा, NDMC और छावनी स्कूलों की बोर्ड परीक्षा शुल्‍क माफ

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में 10वीं और 12वीं कक्षा के करीब 3.14 लाख छात्रों का सीबीएसई परीक्षा शुल्क दिल्ली सरकार देगी। कहा गया था कि यह सुविधा दिल्ली सरकार के स्कूलों के साथ अनुदान प्राप्त और पत्राचार विद्यालय के विद्यार्थियों को मिलेगी। इसके लिए सरकार को हर साल 57 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ सकते है। अधिकारियों ने कहा था कि दिल्ली सरकार की योजना के तहत गृह परीक्षा का पूरा खर्च शिक्षा निदेशालय वहन करता है।

इससे अभिभावकों पर बोझ नहीं पड़ता है। दिल्ली सरकार सीबीएसई को इसका भुगतान शिक्षा निदेशालय के जरिए करेगी। योजना मौजूदा सत्र 2019-20 से लागू हो सकती है। तब ये लाभ पाने वालों में 10वीं के 1,79,914 और बारहवीं के 1,33,802 विद्यार्थी थे। जाहिर है अब ये संख्या और बढ़ेगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों अपनी योजना के बारे में बताते हुए कहा था कि दिल्ली के हर बच्चे की पढ़ाई की जिम्मेदारी अब मेरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+