दिल्ली में मंहगी हुई शराब, केजरीवाल सरकार ने लगाया 'स्पेशल कोरोना फी' टैक्स

नई दिल्ली। लॉकडाउन के तीसरे चरण में आज दिल्ली में कई जगहों पर शराब की दुकानें खोली लेकिन लोग सोशल डेस्टेंसिंग धज्जियां उड़ाते दिखे हैं। इसी बीच सोमवार को दिल्ली सरकार ने शराब पर कोरोना टैक्स लगा दिया है। जिसके बाद दिल्ली में शराब मंहगी हो गई है। दिल्ली सरकार के मुताबकि अब दिल्ली में एमआरपी पर 70% टैक्स लगेगा। सरकार का ये निर्णय कल से लागू हो जाएगा।

Recommended Video

    Lockdown 3.0: Liquor Shop पर शराब के लिए जमा भीड़ देश को खतरे में डाल रही है | वनइंडिया हिंदी
    सरकार ने MRP पर 70% 'स्पेशल कोरोना फ़ीस' लगाई

    सरकार ने MRP पर 70% 'स्पेशल कोरोना फ़ीस' लगाई

    दिल्ली सरकार ने सोमवार को शराब पर 'स्पेशल कोरोना फीस' नाम से नया टैक्स लगाने की घोषणा कर दी है। दिल्ली में अब मंगलवार से शराब महंगी हो जाएगी। दिल्ली सरकार के मुताबकि अब दिल्ली में एमआरपी पर 70% टैक्स लगेगा। ये टैक्‍स एमआरपी पर लागू होगा। यानी कि जो शराब की बोतल पांच सौ में मिलती होगी वो अब 850 रूपये की मिलेगी।

    दिल्ली में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं

    दिल्ली में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं

    बता दें कि, दिल्ली में 40 से अधिक दिनों के बाद शराब की दुकानें सोमवार को खुलीं और जबरदस्‍त भीड़ होने के कारण उन्हें बंद करना पड़ा क्योंकि दुकान के बाहर जमा लोग सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज कुछ दुकानों पर अफरातफरी देखी गई। अगर हमें शारीरिक दूरी और अन्य नियमों के उल्लंघन के बारे में जानकारी मिलती है तो उस इलाके को सील करना पड़ेगा और छूट वापस ले ली जाएगी। दुकान मालिकों को जिम्मेदारी लेनी होगी। अगर किसी दुकान पर शारीरिक दूरी का उल्लंघन होता है तो दुकान बंद कर दी जाएगी। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि बाहर निकलते वक्त मास्क लगाएं , शारीरिक दूरी का पालन करें और हाथ धोते रहें।

    शराब की दुकानें खोलने का समय बढ़ाया गया

    शराब की दुकानें खोलने का समय बढ़ाया गया

    इससे पहले दिल्ली सरकार के एक्साइज कमिश्नर ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखी थी और कहा था कि पुलिस शराब की दुकान नहीं खुलने दे रही, क्योंकि उन्हें (पुलिस को) दुकान बंद रखने के लिए कहा गया है। फील्ड के पुलिस वालों को यह निर्देश बता दिए जाएं की दिल्ली सरकार की शराब की चार कॉरपोरेशन को शराब बेचने की इजाजत दी गई है। सुबह 9:00 से शाम के 6:30 बजे तक दुकान खोलने की इजाजत दी जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+