दिल्ली: जाफराबाद में बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पास में ही चल रहा सीएए के खिलाफ प्रदर्शन
नई दिल्ली। दिल्ली के जाफराबाद में दो बाइक सवारों ने फायरिंग की है। बाइक पर आए दो लोगों ने सड़क किनारे एक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बाईक पर पीछे बैठे शख्स ने कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग में किसी को नुकसान की खबर नहीं है। जहां फायरिंग की घटना हुई, वहां से कुछ सौ मीटर पर सीएए के खिलाफ प्रदर्शन भी चल रहा है। हालांकि पुलिस ने इससे मामले का कोई संबंध होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

फायरिंग की घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जाफराबाद इलाके के स्थानीय लोगों का कहना है कि शुक्रवार दोपहर को चार राउंड फायर हुए हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान भी होना है। पुलिस चुनावी रंजिश के मामले से जोड़कर भी इसकी तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने जांच के बाद ही मामले में कुछ कहने की बात कही है।
गुरुवार को दिल्ली के नेहरु पैलेस में इरोज होटल में फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो गिरफ्तारियां की हैं। शुक्रवार को इन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक देशी पिस्टल बरामद हुई है। साथ ही दो जिंदा कारतूस भी इनके पास मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications