दिल्ली: सुल्तानपुरी में फैक्ट्री में आग लगने से 4 लोगों की मौत
नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में सुल्तानपुरी इलाके में एक फैक्ट्री में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये जूते की फैक्ट्री थी। फैक्टी में आग सोमवार की सुबह लगी। आग लगने के बाद इलाके में काफी धुंआ फैल गया।

आग की घटना के बाद फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई। 9 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।
अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर प्रशासन की ओर से भी कोई बयान नहीं दिया है। इस इलाके में और भी कई फैक्ट्रियां है। बताया जा रहा है कि ये फैक्ट्री कई साल ये यहां थी।
यह भी पढ़ें- भारत बंद को लेकर परेशान था RRS कार्यकर्ता, लगा ली खुद को आग












Click it and Unblock the Notifications