दिल्ली: उत्तम नगर में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 25 गाड़ियां ने मशक्कत के बाद आग बुझाई

नई दिल्ली। दिल्ली में एक कपड़े के शोरूम में भीषण आग लग गई है। जानकारी के अनुसार यह आग उत्तम मनगर स्थित एक कपड़े के शोरूम में लगी है। आग इतनी भयानक है कि इसपर काबू पाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल की यह तमाम गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश की, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।

fire

जानकारी के अनुसार यह आग बिंदापुर थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड बाजार में दो दुकानों में लगी थी। जिन दो दुकानों पर यह आग लगी थी उसमे एक कपड़े की दुकान थी जबकि दूसरी दुकान कपड़े की थी। यह आग रात को तकरीबन दो बजे लगी थी। जिसे बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 25 गाड़ियां पहुंची थीं। तकरीबन 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह आग किस वजह से लगी थी।

इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। अभी तक इस बात की भी जानकारी नहीं मिल सकी है कि इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+