दिल्ली: मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के नाम पर गिरोह ने लूटे 58 लाख, मुकदमा दर्ज
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की पुलिस ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर लोगों को ठगने वाले गैंग के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह गिरोह अबतक लाखों ठग चुका है। दिल्ली में ठगी के इस मामले में गिरोह के लोग मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन का वादा करते थे और उसके एवज में एक मोटी रकम वसूला करते हैं। लेकिन गिरोह के लोग एक बार पैसा हाथ में आते ही रफ्फूचक्कर हो जाया करते हैं।

एक शिकायकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि नकली आईडी के माध्यम से कुछ लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में दाखिले का आश्वासन दिया था। इसके लिए उन्होंने शिकायतकर्ता से 70 लाख रुपये मांगे थे। जब पीड़ित ने 58 लाख रुपये की किश्त दे दी तो आरोपियों ने अपना फोन ही बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित शख्स ने पुलिस में इसकी शिकायत की है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। शिकायत कर्ता का कहना है कि ठगों ने धोखाधड़ी के लिए जाली आईडी का इस्तेमाल भी किया था।
वहीं इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि देश में मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लेना काफी मुश्किल माना जाता है। इसके लिए नेशनल लेवल पर नीट (NEET) का एग्जाम पास करना होता है। जिसके बाद ही मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिल पाता है। हालांकि नीट का एग्जाम क्रैक करना काफी मुश्किल माना जाता है और कम सीटें होने के कारण निचले रैंक के छात्रों को कॉलेज नहीं मिल पाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications