पुलिस ने कहा अफवाहों पर ना दें ध्यान, फिर से खोले गए मेट्रो स्टेशन

नई दिल्ली। दिल्ली के कई इलाकों में रविवार शाम सात बजे हिंसा की अफवाह फैलने के चलते अफरा-तफरी फैल गई थी। जिसके चलते दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा के लिहाज से कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया था। हालांकि बाद में दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, हिंसा की खबरें झूठी हैं। लोगों को गलत सूचनाओं पर ध्यान ना देने के लिए कहा गया है। वहीं कुछ देर बाद दिल्ली मेट्रो द्वारा बंद किए गए सभी स्टेशन खोल दिए गए हैं और सभी इलाकों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

हिंसा की अफवाह के बाद मेट्रो स्टेशन बंद

हिंसा की अफवाह के बाद मेट्रो स्टेशन बंद

रविवार को अफवाहों के फैलने के बाद तिलक नगर मेट्रो स्टेशन समेत 7 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दिया गयाष इलाके में तनाव को लेकर अफवाह उड़ने लगी, जिसके बाद सुरक्षा को देखते हुए डीएमआरसी ने तिलक नगर मेट्रो स्‍टेशन से इंट्री और एक्‍जिट को बंद कर दिया। वहीं तिलक नगर ने आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने ट्वीट कर लोगों को शांति और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की और कहा कि उन्होंने तिलक नगर जाकर देखा। वहां बाजार में लोग दुकाने बंद कर रहे हैं। लोग परेशान हो रहे है, लेकिन किसी ने दंगा होते नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी ने साजिश के तहत ये अफवाह उड़ाई है।

अफवाहों के बाद खोले गए सभी मेट्रो स्टेशन

अफवाहों के बाद खोले गए सभी मेट्रो स्टेशन

दिल्ली मेट्रो रेल कॉृरपोरेशन की ओर से एक और ट्वीट कर जानकारी दी गई कि तिलक नगर के बाद 7 और मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया। तनाव की अफवाह फैलने के बाद अफरा-तफरी को देखते हुए मेट्रो स्टेशन को बंद करने का फैसला किया गया। दिल्ली मेट्रो ने नांगलोई, सुरजमल स्टेडियम, बदरपुर, तुगलकाबाद, उत्तम नगर पश्चिम और नवादा स्टेशन को भी बंद किया गया है। हालांकि पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई कि वो किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें। कहीं भी हिंसा या दंगे की कोई खबर नहीं है। पुलिस ने कहा कि वो अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

शुरू हुई आवाजाही

शुरू हुई आवाजाही

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि तनाव की अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने किसी भी तरह की हिंसा या ताव की स्थिति को नकार दिया और लोगों से अपील की कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें। ताजा अपटेड के मुताबिक दिल्ली मेट्रो के सातों स्टेशन पर एक बार फिर से आवाजाही शुरू हो गई है। DMRC ने ट्वीट कर जानकारी दी कि तिलकनगर समेत सभी सातों मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट को एक बार फिर से खोल दिया गया है।

पुलिस कमिश्नर ने की अपील

पुलिस कमिश्नर ने की अपील

तनाव को लेकर पश्चिम दिल्ली के कुछ इलाकों में अफवाह फैलने के बाद लोग डर गए थे। दिल्ली पुलिस ने फौरन कमान संभाली और तनाव की खबरों को गलत बताते हुए कहा कि इलाके में तनाव पैदा करने के लिए ये अफवाह फैलाई जा रही है। पुलिस ने लोगों से शोशल मीडिया के जरिए अपील की है कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दे। वहीं कहा है कि इस तरह के कॉत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। वहीं दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर केके राव ने कहा कि पुलिस स्थिति पर नजरे बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि हिंसा को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वो अफवाह फैलानों वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+