Delhi Elections 2020 में लगा टिकटॉक स्टार्स का तड़का,वायरल हो रहा है केजरीवाल-मोदी का ये Video!
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक चुनाव प्रचार की महाभारत जारी है। हर पार्टी खुद को दूसरे से बेहतर बनाने में जुटी है। ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सऐप के बाद अब टिकटॉक वीडियो की भी एंट्री चुनाव प्रचार में हो गई है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सड़क के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी चुनाव प्रचार को लेकर लड़ाई जारी है। बीजेपी, आप और कांग्रेस न केवल पब्लिक के सामने रैलियों और चुनावी सभाओं में एक दूसरे के खिलाफ हमलावर हो रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया भी अलग-अलग से ये राजनीतिक दल लोगों के बीच पहुंचकर एक दूसरे को पछाड़ने में तुले हैं।
हाल ही में तीनों ही राजनीतिक दलों का ट्विटर पर पॉलिटिकल बाजीगर की तस्वीर वायरल हुई थी। अब आम आदमी पार्टी ने TikTok वीडियो के जरिए बीजेपी पर और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। पॉपुलर टिकटॉक स्टार आकाश सागर@akash.sagar का एक वीडियो ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टिकटॉक स्टार आकाश सागर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ चुनावी पदयात्रा पर है। केजरीवाल के साथ-साथ आकाश भी चल रहा होता है कि अचानक वो पीएम नरेन्द्र मोदी वाला मास्क पहन लेता है।
Tiktok has so much undiscovered talent🤣🤣😂😂😹😹 pic.twitter.com/R5Qq1xwNSN
— Amit Kumar Sindhi 🇮🇳 (@AMIT_GUJJU) January 26, 2020
ऐसा देखकर केजरीवाल मुस्कुराते हैं। वो अपने इस स्टंट को इंडियन जोकर फेस के साथ खत्म करता है। इससे पहले सागर ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भी अपने तरीके से प्रोटेस्ट को लेकर वीडियो तैयार किया था। सागर के इस वीडियो को लेकर कुछ लोग उसे ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ लोग कंफ्यूज हैं कि आखिर वो इसल वीडियो के जरिए बताना क्या चाह रहा है। हालांकि ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Tiktok has so much undiscovered talent🤣🤣😂😂😹😹 pic.twitter.com/R5Qq1xwNSN
— Amit Kumar Sindhi 🇮🇳 (@AMIT_GUJJU) January 26, 2020