मनोज तिवारी बोले- Exit Poll के नतीजे 3 बजे तक के, दिल्ली में BJP बनाएगी सरकार
मनोज तिवारी बोले- Exit Poll के नतीजे 3 बजे तक के, दिल्ली में BJP बनाएगी सरकार
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद बस कुछ घंटों का इंतजार है। दिल्ली की जनता ने किसे सत्ता पर काबिज किया है, इसे लेकर जल्द ही खुलासा हो जाएगा। 11 फरवरी को मतगणना के साथ ही पता चल जाएगा, दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे आम आदमी के पक्ष में हैं।हालांकि जिस तरह से मतदान के बाद आम आदमी पार्टी ईवीएम को लेकरसवाल खड़े कर रही है उस पर बीजेपी नेता ने सवाल उठाया है।
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी ने अभी से ईवीएम पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। आप को ईवीएम पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि आप ने दिल्ली की जनता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे 3 बजे तक के लिए है। दिल्ली में सरकार बीजेपी बनाएगी।
मनोज तिवारी ने कहा कि हमें ईवीएम पर भरोसा है और दिल्ली की जनता पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी 48 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 44 प्लस सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, लेकिन ये एग्जिट पोल दोपहर 3 बजे तक के ही हैं, जबकि मतदान शाम साढ़े 7 बजे तक चला था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अभी से ईवीएम का रोना रोना शुरू कर दिया। अगर जीत गई EVM ठीक है और अगर बीजेपी जीत गई तो EVM खराब है।
BJP सांसद ने कहा-अगर मंदी होती तो लोग कोट-जैकेट नहीं धोती-कुर्ता पहनते
मनोज तिवारी: AAP वाले क्यों परेशान हो रहे हैं, उनको तो एग्जिट पोल 44 सीटें दे रहा है, फिर भी उनकी सांस उल्टी चल रही हैं। अभी से इनको EVM को दोष देने की बेचैनी बनी हुई है। ये एग्जिट पोल तीन बजे तक का है, उसके बाद 7-7:30 बजे तक वोटिंग हुई। भाजपा 48+ सीट के साथ सरकार बनाने जा रही है pic.twitter.com/bCsNz82fMI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2020