कपिल मिश्रा को हराने वाले AAP के कैंडिडेट ने जीत के बाद कही बड़ी बात

नई दिल्ली। कभी आम आदमी पार्टी के साथ रहे कपिल मिश्रा को दिल्ली के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। कपिल मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के टिकट से दिल्ली की मॉडल टाउन विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में थे। लेकिन उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी के सामने हार का मुंह देखना पड़ा है। अपनी जीत के बाद उत्साहित अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि यह जीत विकास और दिल्ली के लोगों की जीत है। यह जीत उन लोगों को जवाब है जो लोगों को बांटना चाहते थे, देश के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना चाहते थे। यह जीत अरविंद केजरीवाल के खूबसूरत दिल्ली के सपने की जीत है।

विवादों में रहे कपिल मिश्रा

विवादों में रहे कपिल मिश्रा

गौरतलब है कि कपिल मिश्रा दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार अपने विवादित बयानबाजी की वजह से चर्चा में रहे। जिस तरह से उन्होंने दिल्ली के चुनाव को भारत बनाम पाकिस्तान कहा था, उसके बाद चुनाव आयोग ने उनपर पाबंदी भी लगा दी थी। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अपनी तीखी बयानबाजी जार रखी। इन सब के बावजूद दिल्ली के रण में कपिल मिश्रा को हार का मुंह देखना पड़ा है।

62.59 फीसदी मतदान

62.59 फीसदी मतदान

बता दें कि इस बार दिल्ली में कुल 62.59 फीसदी वोट हुआ था। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना प्रतिशत को लेकर आंकड़े मतदान खत्म होने के तकरीबन 24 घंटे बाद जारी किए गए थे, जिसपर आम आदमी पार्टी की ओर से सवाल खड़ा किया गया था। दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों पर 8 फरवरी को चुनाव संपन्न हुआ था। मतदान के बाद तमाम एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी को 50 से अधिक सीटों पर जीत मिलने की संभावना जताई थी।

पिछले चुनाव के मुकाबले कम हुआ मतदान

पिछले चुनाव के मुकाबले कम हुआ मतदान

गौरतलब है कि दिल्ली में कुल 14786382 वोटर हैं, जिसमे से पुरुष मतदताओं की संख्या 8105236 हैं और महिला मतदाताओं की संख्या 6680277 है। जबकि थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 869 है। इस बार कुल 673 मतदाता मैदान में थे, जिसमे से 525 की जमानत जब्त हो गई। 2015 में कुल 67.12 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+