चलती बाइक पर बैठे डॉगी ने क्यों लगाया हेलमेट, वजह है बेहद खास
Recommended Video
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक डॉगी की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर की खास बात ये है कि इसमें नजर आ रहा डॉगी अपने मालिक के साथ बाइक पर कहीं जा रहा है। यही नहीं खास बात ये है कि बाइक पर बैठे इस डॉगी ने बाकायदा अपने सिर पर हेलमेट भी पहन रखा है। इस तस्वीर को दिल्ली का बताया जा रहा है। बाइक पर डॉगी के इस तरह से हेलमेट पहने हुए तस्वीर सामने आने के साथ ही तेजी से वायरल हो गई है। लगातार यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर इस तस्वीर ने इतनी सुर्खियां क्यों बटोरी हैं। वजह बेहद खास है।

दिल्ली की बताई जा रही डॉगी के हेलमेट लगाई हुई तस्वीर
दरअसल, सितंबर में संशोधित मोटर व्हीकल अधिनियम देश के अधिकांश हिस्सों में लागू हो गया। नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का भारी-भरकम चालान किया जा रहा है। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूला जा रहा है। इस बीच सरकार के फैसले को लेकर कई लोग सवाल भी खड़े कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे अच्छा सही भी बता रहे हैं। खास तौर से सोशल मीडिया पर इसको लेकर यूजर्स की राय अलग-अलग है। इस बीच भारी-भरकम चालान और जुर्माने से बचने के लिए यूजर्स खास तरीका भी अपना रहे हैं। ऐसे ही कुछ तरीके और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
जानिए, क्यों वायरल हो रही इस डॉगी की तस्वीर
इसी बीच बाइक पर जा रहे डॉगी के हेलमेट लगाए हुए तस्वीर वायरल होने को भी यूजर्स नए मोटर व्हीकल एक्ट से जोड़कर देख रहे हैं। तस्वीर में नजर आ रहा कि शख्स टू-व्हीलर चला रहा है। उसने हेलमेट भी लगा रखा है, उसकी पीछे वाली सीट पर एक डॉगी बैठा हुआ है, उसने भी हेलमेट लगा रखा है। दोनों के सिर पर हेलमेट के बाद ये तस्वीर वायरल हो गई। यूजर्स अपने-अपने तरीके से इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं और अपनी टिप्पणी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि डॉगी के हेलमेट के साथ तस्वीर बताती है कि अब लोग नए मोटर वाहन अधिनियम को लेकर कितना गंभीर हैं।
'हेलमेट वाले डॉगी' का क्या है बदले ट्रैफिक नियम से कनेक्शन
@prenabindra नाम की यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मेरी अभी तक की सबसे पसंदीदा डॉगी की तस्वीर. दिल्ली की ये तस्वीर बेहद खास है। इसमें नजर आ रहा डॉगी बेहद अच्छी तरह से दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को टू-व्हीलर पर हेलमेट इस्तेमाल करने के कैंपेन में इस डॉगी को इस्तेमाल करने की अपील भी की है। एक अन्य यूजर ने लिखा- 'किसी ने इस तस्वीर को इस कैप्शन के साथ साक्षा किया है कि दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस का खौफ है।'
इसे भी पढ़ें:- बाड़े में कूदे युवक को शेर ने क्यों नहीं बनाया अपना शिकार, चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने बताई वजह












Click it and Unblock the Notifications