DDMA ने भी दिल्ली में कांवड़ यात्रा पर लगाई रोक, कोरोना के चलते हुआ फैसला
नई दिल्ली, 18 जुलाई: पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से परेशान है। 25 तारीख से सावन का महीना शुरू होने के साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू होती, लेकिन यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान सरकार ने पहले ही इस पर रोक लगा दी। जिसके बाद दिल्ली डिजास्टर मैंनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने भी इसको लेकर चर्चा की। जिसमें इस साल कांवड़ यात्रा को पूरी तरह से रद्द करने का फैसला हुआ। साथ ही सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Recommended Video
दरअसल अप्रैल-मई में दिल्ली के हालात बहुत ज्यादा बुरे थे, जहां एक-एक दिन में 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। जिस वजह से ना तो अस्पतालों में बेड मिल रहे थे और ना ही ऑक्सीजन। हालांकि अब केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों की वजह से हालात काबू में आ गए हैं। ऐसे में कांवड़ यात्रा करवाने से संक्रमण फिर से फैलने का खतरा रहेगा, जिस वजह से DDMA ने इस साल उसे रद्द करने का फैसला किया है। ऐसे में जो भी लोग इस आदेश का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड की सीमाएं होंगी सील
वैसे कांवड़िए गंगा जी का जल लेने के लिए हरिद्वार जाते हैं, लेकिन उत्तराखंड सरकार ने सबसे पहले यात्रा पर रोक लगा दी थी। जिसके चलते 24 जुलाई से कांवड़ियों के लिए राज्य की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। हालांकि उत्तराखंड सरकार ने सभी राज्यों को टैंकर के जरिए गंगाजल ले जाने की इजाजत दी है। वहीं यूपी सरकार भी यात्रा करवाने के पक्ष में थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दखल दे दिया। जिस वजह से शनिवार रात योगी सरकार ने भी कांवड़ा यात्रा को रद्द करने का आदेश जारी किया।












Click it and Unblock the Notifications