घूसकांड में AIADMK नेता टीटीवी दिनाकरन और मल्लिकार्जुन को जमानत

दिल्ली की एक अदालत ने ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के नेता टीटीवी दिनाकरन और उनके सहयोगी को जमानत दे दी है। #

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के नेता टीटीवी दिनाकरन और उनके सहयोगी को जमानत दे दी है।

बता दें कि उन पर आरोप था कि पार्टी का बंटवारा होते समय उन्होंने 'दो पत्तियों के चुनाव चिन्ह को पाने के लिए चुनाव आयोग के एक अधिकारी को घूस देने की कोशिश की थी। इसी मामले में उन्हें गुरुवार को जमानत दी गई।

घूसकांड में AIADMK नेता टीटीवी दिनाकरन और मल्लिकार्जुन को जमानत

बता दें कि दिनाकरन को दिल्ली स्थित चाणक्यपुरी में क्राइम ब्रांच इंटर स्टेट सेल ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया था और 25 अप्रैल की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था।

दिल्ली की तीसहजारी कोर्ट ने उन्हें 5 लाख रुपए के निजी मुचलके जमा कराने और अपना पासपोर्ट सरेंडर कराने के लिए भी कहा है।

दर्ज हुआ केस

गौरतलब है कि शशिकला के भतीजे दिनाकरन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 18 अप्रैल केस दर्ज कर लिया था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने टीटीवी दिनाकरन के खिलाफ भ्रष्टाचार और साजिश का केस दर्ज किया था।

इसके अलावा एक बिचौलिये सुकेश चंद्रशेखर को करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपयों के साथ दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया था। यह पैसे एआईएडीएमके को उसका दो पत्तियों वाला चुनाव चिन्ह दिलाने के लिए रिश्वत के तौर पर दिए जाने की बात कही जा रही थी।

दिनाकरन ने कहा था...

दावा है कि सुकेश चंद्रशेखर ने दिनाकरन से कहा था कि उसकी चुनाव आयोग में काफी अच्छी पहुंच है और वह एआईएडीएमके को उसका चुनाव चिन्ह दिला देगा। इसके लिए कुल 60 करोड़ रुपए में सौदा हुआ था, जिसमें से 1 करोड़ 30 लाख रुपए लेते हुए सुकेश पकड़ा गया।

सुकेश ने कहा था कि ये पैसा दिनाकरन का है। पुलिस जल्द ही एक नोटिस जारी करके दिनाकरन से पूछताछ करेगी। आपको बता दें कि फिलहाल शशिकला आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद हैं।

दरअसल, तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के बाद एआईएडीएमके के दो गुट बन गए। इसमें से एक गुट शशिकला का था, जबकि दूसरा पन्नीरसेल्वम का। दोनों का यही दावा था कि चुनाव चिन्ह उन्हें मिलना चाहिए, क्योंकि उनके पास बहुमत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+