Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली कोर्ट ने यूपी पुलिस से सोमनाथ भारती को 18 जनवरी को पेश करने को कहा

नई दिल्ली। Somnath Bharti row: दिल्ली की कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस को निर्देश दिया है कि आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को दिल्ली में पेश करने कहा है। कोर्ट ने इस बाबत वारंट जारी करते हुए सोमनाथ भारतीय को 18 जनवरी को कोर्ट में पेश करने के लिए कहा है। सोमनाथ भारती को 2016 में एम्स स्टाफ के सदस्य को धमकी देने के मामले में पेश करने का आदेश दिया गया है। बता दें कि सोमनाथ भारत पर आरोप है कि उन्होंने एम्स के सिक्योरिटी स्टाफ के साथ बदसलूकी की थी, जिसके बाद उस वक्त उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

somnath bharti

सोमनाथ भारतीय पर आरोप लगा था कि उन्होंने एम्स के सुरक्षा गार्ड के साथ बदसलूकी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया था। यह घटना 9 सितंबर 2016 की है। इस मामले में एम्स के चीफ सिक्योरिटी अधिकारी ने लिखित शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि सोमनाथ भारती जेसीबी के जरिए एम्स की चहारदीवारी को नुकसान पहुचांने की कोशिश की। वह कुछ लोगों को अनाधिकृत तरीके से एम्स के भीतर दाखिल कराना चाहते थे। इस दौरान भारती ने सिक्योरिटी स्टाफ के साथ बदसलूकी की। हालांकि उस वक्त भारती ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया था।

बता दें कि सोमनाथ भारती अक्सर विवादों में रहते हैं। एम्स स्टाफ के साथ बदसलूकी का मामला हो या फिर अफ्रीकी महिलाओं के साथ अभद्र बर्ताव का मामला उनके ऊपर कई आरोप लग चुके हैं। फिलहाल ताजा मामला उत्तर प्रदेश का है जहां वह यूपी के स्कूलों व अस्पतालों का दौरा करने गए थे, इस दौरान उनके ऊपर स्याही फेंक दी गई। सोमनाथ भारती का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि वह पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्रता कर रहे हैं और उन्हें धमका रहे हैं, जिसके बाद सोमनाथ भारती को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमनाथ भारतीय ने यूपी के एक स्कूल का दौरा करने के बाद विवादित बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि यूपी के अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं लेकिन कुत्तों के।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+