ईडी को चिदंबरम की हिरासत की इजाजत मिली, जेल में करेगी पूछताछ

नई दिल्ली। दिल्ली के रोज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की इजाजत दे दी है। ईडी को अदालत ने चिदंबरम को 30 मिनट तक हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति दी है। अदालत के फैसले के बाद ईडी कल (बुधवार) दिल्ली की तिहाड़ जेल में जाकर चिंदबरम से पूछताछ करेगी।

Delhi Court allows ED to arrest P Chidambaram inx media case

आईएनएक्स मीडिया से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चिदंबरम सीबीआई की न्यायिक हिरासत में तिहाड जेल में बंद हैं। बीते हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय ने विशेष अदालत में अर्जी देकर पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम की हिरासत मांगी थी। ईडी ने अदालत से कहा था कि आईएनएक्स मीडिया के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वो चिदंबरम से पूछताछ करना चाहती है। ऐसे में उनको सांसद की हिरासत दी जाए। जिस पर कोर्ट ने ईडी को आज चिदंबरम से पूछताछ की इजाजत दे दी है।

सीबीआई ने 21 अगस्त को पी चिदंबरम को दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद चिदंबरम सीबीआई की न्यायिक हिरासत में तिहाड जेल में बंद हैं। पिछली तारीख पर सीबीआई कोर्ट ने पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 17 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। दिल्ली हाईकोर्ट में पी चिदंबरम की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।

2007 में पी चिदंबरम के वित्तमंत्री रहते हुए आईएनएक्स मीडिया ग्रुप को 305 करोड़ रुपये का विदेशी धन हासिल करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी में अनियमितता बरते जाने के आरोप है। मामले में उनके बेटे कार्ति चिदंबरम भी आरोपी हैं। जो फिलहाल जमानत पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+