92 किमी की रफ्तार से चली हवाओं ने दिल्‍ली में ली नौ की जान

नई दिल्‍ली। दिल्ली में शुक्रवार की शाम अचानक आई जबरदस्त आंधी और बारिश के कारण जगह- जगह पेड़ उखड़ गए। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो शुक्रवार को आई अांधी की वजह से दिल्‍ली में 92 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। इस आंधी की वजह से 12 फ्लाइट्स को भी कैंसिल करना पड़ गया। इसके अलावा कम से कम 18 डोमेस्टिक और एक इंटरनेशनल फ्लाइट को पास के एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। इस आंधी की वजह से दिल्‍ली के अलग-अलग इलाकों में नौ लोगों की मौत होने की खबरें हैं। आगे स्‍लाइड्स में देखिए इस खतरनाक आंधी की कुछ खास तस्‍वीरें।

खूब मचाई तबाही

खूब मचाई तबाही

शुक्रवार को दिल्‍ली में आई आंधी ने जमकर तबाही मचाई। रास्‍तों पर इस तरह का नजारा आम था।

घंटों लगा भीषण जाम

घंटों लगा भीषण जाम

आंधी की वजह से सड़कों पर दूर तक गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें ही नजर आ रही थीं। लाेगों को घंटों ट्रैफिक से जूझना पड़ा।

कारों को बड़ी चपत

कारों को बड़ी चपत

कई आलीशान गाड़ियों पर गिरे पेड़ों की वजह से इनके मालिकों को समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर वे क्‍या करें।

बिजली की कमी से लोग परेशान

बिजली की कमी से लोग परेशान

आंधी की वजह से कई इलाकों में बिजली गायब है। अभी भी लोगां को इस बात के बारे में कोई खबर नहीं है कि कब तक उनके इलाके में बिजली आ पाएगी।

दिन में छाया अंधेरा

दिन में छाया अंधेरा

शाम करीब 4:30 बजे आई इस आंधी की वजह से दिन में एकदम काला अंधेरा छा गया था। ऐसा लग रहा था कि जैसे रात हो गई है।

तापमान में आई कमी

तापमान में आई कमी

दिल्‍ली में दोपहर तक तापमान 44 डिग्री के आसपास था लेकिन आंधी के बाद हुई बूंदाबादी से मौसम सुहाना हो गया।

ट्रांसपोट मिलने में परेशानी

ट्रांसपोट मिलने में परेशानी

इस आंधी की वजह से शाम को घरों की ओर लौटने वाले लोगों को बस और दूसरे यातायात साधनों के लिए भटकना पड़ा।

92 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं

92 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं

दिल्‍ली में शुक्रवार को जो आई आंधी आई उसकी रफ्तार 92 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई।

नौ लोगों ने गंवाई जान

नौ लोगों ने गंवाई जान

इस आंधी की वजह से शुक्रवार को दिल्‍ली के अलग-अलग हिस्‍सों में नौ लोगों की मौत की खबरें हैं।

पेड़ और खंभे गिरने से तीन मौतें

पेड़ और खंभे गिरने से तीन मौतें

बताया जा रहा है कि आंधी की वजह से मरने वालों में तीन लोगों की मौत पेड़ और बिजली के खंभे उनके ऊपर गिरने से हुई है।

प्राकृतिक संपदा का नुकसान

प्राकृतिक संपदा का नुकसान

इस आंधी की वजह से बताया जा रहा है कि दिल्‍ली में सैंकड़ों पेड़ों के गिरने से करोड़ों रुपयों की प्राकृतिक संपदा का भी नुकसान दर्ज किया गया है।

कनॉट प्‍लेस और इंडिया गेट पर फंसे लोग

कनॉट प्‍लेस और इंडिया गेट पर फंसे लोग

अधिकारियों की मानें तो दिल्‍ली के एरिया जैसे कनॉट प्‍लेस, इंडिया गेट और तिलक मार्ग पर हजारों लोग फंसे रह गए और काफी देर बाद अपने घर के लिए रवाना हो सके।

आज भी संभलकर निकलिए घर से

आज भी संभलकर निकलिए घर से

मौसम विभाग की मानें तो दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में आज भी धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को घर से संभलकर निकलने की सलाह दी गई है।

आंधी से नहीं बच सका फरीदाबाद भी

आंधी से नहीं बच सका फरीदाबाद भी

दिल्‍ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद शहर में भी इस आंधी का व्‍यापक असर देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+