काउंसलिंग के बहाने दिल्ली पुलिस के सिपाही ने नाबालिग से किया रेप
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के सिपाही पर 16 साल की युवती से रेप का आरोप लगा है, जिसके बाद आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार सिपाही ने 16 साल की युवती के साथ काउंसलिंग के नाम पर रेप किया था। पीड़िता ने बताया कि सिपाही उसे उस्मानपुर यमुना खदर के पास लेकर गया और उसके साथ रेप किया। उसके बाद उसने मुझे कुछ पैसा दिया और कहा कि वह अपने घर लौट जाए। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और सिपाही को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

काउंसलिंग के बहाने रेप
डीसीपी मंदीप रंधावा ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया और इसे नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है। पीड़िता के परिवार ने बताया कि एक लड़का उसे लेकर अपने घर गया था और उसके साथ रेप किया। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की और आरोपी लड़के के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करने को कहा। लेकिन पुलिस ने अगले दिन आने को कहा। गुरुवार को सिपाही विश्राम पीड़िता के घर पहुंचा और उसे काउंसलिंग के लिए एनजीओ ले चलने की बात कही।
गिरफ्तार
लेकिन पीड़िता का परिवार बाद में जब पुलिस स्टेशन पहुंचा तो उन्हें इस बात का अंदाजा हुआ कि पुलिस और पीड़िता वहां नहीं पुहुंचे हैं। यही नहीं सिपाही का फोन नंबर भी बंद था। कुछ घंटों के बाद जब पीड़िता घर पहुंची तो उसने पूरी घटना घरवालों को बताई। उसने बताया कि विश्राम ने उसके साथ रेप किया है। इसके बाद परिवार और पड़ोसी पुलिस स्टेशन पहुंचे और यहां विरोध प्रदर्शन करने लगे। लोग मांग कर रहे थे कि पुलिसवाले को गिरफ्तार किया जाए।
जवाब नहीं दे सका सिपाही
पुलिस सूत्रों की मानें तो विश्राम इस बात का जवाब नहीं दे सका कि आखिर उसका फोन क्यों बंद था। उससे जब पूछा गया कि जिस दौरान लड़की लापता था, उस वक्त उसका फोन क्यों बंद था, तो इसका विश्राम के पास कोई जवाब नहीं था। पीड़िता के परिवार की शिकायत और विरोध प्रदर्शन के बाद विश्राम को पद से हटा दिया गया है और उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।