कांग्रेस नेता ने छिपाई जमात के कार्यक्रम में जाने की बात, पत्नी और बेटी सहित मिले कोरोना वायरस से संक्रमित

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली का निजामुद्दीन मरकज कोरोना वायरस के संक्रमण के लिहाज से सबसे बड़े हॉटस्पॉट के रूप में सामने आया है। निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों में से 1700 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जबकि इस मामले में तबलीगी जमात के मौलाना साद की पुलिस को अभी भी तलाश है। अब इसी मामले में पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। कांग्रेस नेता पर जमात के कार्यक्रम में शामिल होने की बात छिपाने का आरोप है।

कांग्रेस नेता ने जमात के कार्यक्रम में जाने की बात छिपाई

कांग्रेस नेता ने जमात के कार्यक्रम में जाने की बात छिपाई

द्वारका थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता, उनकी पत्नी (वर्तमान पार्षद) और उनकी बेटी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। पुलिस ने कांग्रेस नेता के गांव दीनपुर को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया है। पुलिस ने बताया कि तीनों संक्रमित मरीजों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि कांग्रेस नेता ने निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने की बात छिपाई।

पार्षद पत्नी और बेटी के संक्रमित होने पर हुआ खुलासा

पार्षद पत्नी और बेटी के संक्रमित होने पर हुआ खुलासा

बाद में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए जिसके बाद उनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूर्व पार्षद ने मरकज में जाने की बात से बार-बार इनकार किया था लेकिन टेक्निकल सर्विलांस के जरिये पता चला कि वह निजामुद्दीन स्थित मरकज में मौजूद थे। इस लापरवाही के बाद पुलिस ने 250 घरों वाले दीनपुर गांव को सील कर दिया है। पूर्व पार्षद के खिलाफ पुलिस ने एपिडेमिक एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के 903 केस

दिल्ली में कोरोना वायरस के 903 केस

पिछले 24 घंटे में राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के 183 मामले सामने आए हैं जिसमें 154 मरकज से जुड़े हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 903 हो गई है, संक्रमित होने वालों में 584 मरकज से जुड़े लोग हैं। इस वायरस के कारण 14 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में 30 जगहों को कोरोना हॉटस्पॉट घोषित किया गया है और इन इलाकों को सील कर दिया गया है। पिछले तीन दिनों में चांदनी महल में 3 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है। यहां की 13 मस्जिदों से मिले 102 जमातियों में से 52 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें विदेशी भी शामिल हैं। इनमें आठ महिलाएं भी बताई जा रही हैं। ये दिल्ली के 30 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए इलाकों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+