Delhi Coaching Incident: तीन छात्रों की मृत्यु पर राहुल गांधी ने जताया दुख, सरकारी सिस्टम को घेरा

Delhi Old Rajendra Nagar Coaching Centre Incident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित RAU'S IAS Study Circle के बेसमेंट में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से 3 छात्रों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर सवाल उठ रहे हैं।

वहीं, अब इस हादसे पर कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने भी दुख जताया है। राहुल गांधी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'दिल्ली की एक बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण प्रतियोगी छात्रों की मृत्यु बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ दिन पहले बारिश के दौरान बिजली का करंट लगने से एक छात्र की मृत्यु हुई थी।'

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इन्फ्रास्ट्रक्चर का ये कोलैप्स सिस्टम की संयुक्त असफलता है। असुरक्षित निर्माण, लचर टाऊन प्लानिंग और हर स्तर पर संस्थाओं की गैरजवाबदेही की कीमत आम नागरिक अपना जीवन गंवा कर चुका रहा है।'

सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन हर नागरिक का अधिकार और सरकारों का दायित्व है। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस घटना को लेकर कहा, राजधानी दिल्ली में सरकार व प्रशासन की आपराधिक लापरवाही के चलते IAS कोचिंग सेंटर में बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन युवाओं की जिंदगी चले जाना बेहद दुःखद है।

उनके परिवारजनों को हमारी गहरी संवेदनाएं। इससे पहले पटेल नगर में जलभराव के कारण, करंट लग जाने से एक अन्य UPSC अभ्यर्थी की जान चली गई। खबरों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में 8 लोग की जान करंट लगने से गयी है। दिल्ली को कांग्रेस ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शहर बनाया था।

उन्होंने आगे कहा कि आज भारत की राजधानी उदासीनता का दंश झेल रही है। आये दिन हादसे होते रहते हैं। देश की राजधानी में इस तरह का हादसा होना हम सभी के लिए अत्यंत चिंता की बात है। हमें हमारी राजधानी को बेहतर बनाना होगा ताकि, हमारे नागरिक सुरक्षित रहें और यहां रहने व आनेवालों को ये भरोसा हो कि देश की राजधानी में उनकी उपेक्षा नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+