MCD BY ELECTION: आप ने झोंकी ताकत, शालीमार बाग में केजरीवाल का रोड शो
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नार्थ और ईस्ट दिल्ली नगर निगम में होने वाले उपचुनाव की कमान संभाल ली है। पांच वार्डों में चुनाव से पहले शालीमार बाग इलाके में सीएम ने एक रोड शो किया। इस उपचुनाव को अगले साल 2022 में होने वाले एमसीडी चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। यही कारण है कि आप पार्टी इसमें पूरी ताकत झोंक दी।
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के कब्जे वाले नगर निकायों में किसी तरह की व्यवस्था नहीं है। वहीं लोगों से उन्होंने कहा कि आप ही विकास का एकमात्र विकल्प है। लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि दिल्ली की सरकार ने 24 घंटे मुफ्त बिजली दी है। अच्छे स्कूल और अस्पतालों की सुविधा दी है। केजरीवाल ने लोगों से पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील की।
दिल्ली के शिक्षा मॉडल का दुनियाभर में बजा डंका, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लिए हैं ये अहम फैसले
दिल्ली नगर निगम की जिन पांच सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें 3 सीटें पूर्वी दिल्ली और 2 सीटें उत्तरी दिल्ली नगर निगम की हैं। ईस्ट दिल्ली नगर निगम के त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगड़ वार्ड हैं। वहीं नॉर्थ दिल्ली नगर निगम की रोहिणी सी और शालीमार बाग में उपचुनाव हो रहे हैं। दिल्ली में 28 फरवरी को उपचुनाव होंगे, जिनके परिणाम 3 मार्च को जारी होंगे। चुनावों में आम आदमी पार्टी के साथ-साथ बीजेपी और कांग्रेस भी अपना जोर लगा रही है। तीनों ही पार्टी एक-एक वोट के लिए काफी मेहनत करती दिखाई दे रही है।