क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

शीला दीक्षित के निधन पर अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट, यूजर्स बोले- अब 370 पेज के सबूत का क्या करोगे?

Google Oneindia News

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर निधन हो गया। 81 साल की दीक्षित कुछ समय से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनको एस्कार्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर सभी दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी शीला दीक्षित के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, लेकिन इस ट्वीट के बाद वे कई यूजर्स के निशाने पर आ गए।

ट्वीट करते हुए यूजर्स के निशान पर आए केजरीवाल

ट्वीट करते हुए यूजर्स के निशान पर आए केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की तीन बार सीएम रहीं शीला दीक्षित के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया, 'अभी-अभी शीला दीक्षित के निधन की दुखद खबर सुनी, जो दिल्ली के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके द्वारा किए गए कार्यो को हमेशा याद किया जाएगा, उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

ये भी पढ़ें: आखिरी सांस तक थी कांग्रेस की फ्रिक, शीला दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को दिया था ये अंतिम संदेशये भी पढ़ें: आखिरी सांस तक थी कांग्रेस की फ्रिक, शीला दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को दिया था ये अंतिम संदेश

'आपने उनको अपमानित करने का एक भी मौका नहीं छोड़ा'

'आपने उनको अपमानित करने का एक भी मौका नहीं छोड़ा'

अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, 'आपने उनको अपमानित करने का एक भी मौका नहीं छोड़ा, दिल्ली ये याद रखेगी।' एक अन्य यूजर ने केजरीवाल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'शीला दीक्षित अरविंद केजरीवाल से कहीं बेहतर मुख्यमंत्री थीं। आप दिल्ली के सीएम हो, इसलिए आपको मीडिया कवरेज अधिक मिलती है, देवेंद्र फडणवीस आपसे काफी बेहतर सीएम हैं।'

'आप उनको गाली देकर जीते'

'आप उनको गाली देकर जीते'

जबकि एक अन्य यूजर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'आप उनको गाली देकर, करप्शन के आरोप लगातार जीते, आप दिल्ली के लिए त्रासदी साबित हुए हो, आज उनके निधन से दिल्ली शोक में है क्योंकि दिल्ली ने शीला दीक्षित को वापस लाने का मौका गंवा दिया है।' दरअसल, दिल्ली के ये दोनों नेता कट्टर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे। ये वही अरविंद केजरीवाल हैं जिन्होंने 2013 के विधानसभा चुनावों में शीला दीक्षित को हराया था। केजरीवाल ने शीला दीक्षित के 15 सालों तक सीएम रहने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था। अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित पर करप्शन के कई आरोप लगाए थे।

Comments
English summary
Delhi CM Arvind Kejriwal condoles Sheila Dikshit's death, trolled on twitter
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X