Delhi Protest 10 Photos-VIDEOs: किसी को टांगकर ले गई-किसी का सिर फूटा, केजरीवाल को घसीटा-ममता हिरासत में

Delhi CJP Protest Photos: दिल्ली में शनिवार, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर तनाव की स्थिति बनी। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद राजधानी के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शनकारी जुटने लगे।

हालांकि, बीती रात यानी 9 अक्टूबर की रात से ही दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सरहदें खींची गई। दावा है कि 43 हजार जवानों की तैनाती की गई, जिनमें 23 हजार अर्धसैनिक बलों के जवान और 20 हजार दिल्ली पुलिसकर्मी शामिल हैं। BSF, ITBP, CISF समेत विभिन्न सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच कई इलाकों में बैरिकेडिंग की गई, 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने, ट्रेनों के रद्द होने और कनॉट प्लेस में दुकानें बंद रहने की खबरें सामने आईं।

delhi-cjp-protest-police-drag-protesters

पूरी तरह तालाबंदी के बीच, प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिए जाने की खबर है। पुलिस ने जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और गुरुद्वारा बंगला साहिब के आसपास से भी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। कुछ जगहों पर बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की गई। सुरक्षा में तैनात फोर्स ने प्रदर्शनकारियों को घसीटे हुए बसों में ठूंसा और हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दिन राजधानी में क्या-क्या बदला और जमीन पर हालात कैसे रहे? देखिए,...

दिल्ली में सुबह से क्या-क्या हुआ?

सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुबह से भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई। प्रदर्शनकारियों की आवाजाही रोकने के लिए कई स्थानों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए।

एयरपोर्ट पर CJP के तीन नेताओं को हिरासत में लिया

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पहुंचने के बाद विमान के अंदर से ही हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई। तीनों प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद CJP ने दीपके का पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि उनकी गैरमौजूदगी में अजिंक्य शिंदे आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।

बंगला साहिब के पास प्रदर्शनकारियों को पकड़ा

delhi-cjp-protest-police

जंतर-मंतर की ओर जाने की कोशिश कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को गुरुद्वारा बंगला साहिब के आसपास से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उन्हें बसों में बैठाकर मौके से हटाया।

बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, पुलिस से टकराव

कनॉट प्लेस और बाबा खड़क सिंह मार्ग के आसपास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने और पीछे हटाने की कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, कुछ स्थानों पर पत्थर फेंके गए, जिससे सुरक्षाकर्मी घायल हुए।

ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल हिरासत में

Delhi Protest Photos

प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई। AAP नेता गोपाल राय समेत अन्य राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। वामपंथी संगठनों और छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी SIR वापस लेने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

Delhi Protest Photos-

सुप्रीम कोर्ट के वकीलों की रिहाई

प्रदर्शन से पहले सुप्रीम कोर्ट के पास मार्च निकाल रहे वकीलों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की मांग की। CJI सूर्यकांत ने ANI से बातचीत में बताया कि उन्होंने इस मामले में बात की थी और उनके मुताबिक हिरासत में लिए गए वकीलों को रिहा कर दिया गया था।

Delhi Protest Photos-
Delhi Protest Photos-
Delhi Protest Photos-

Delhi Protest Photos-

पुलिस का क्या कहना है?

दिल्ली पुलिस ने प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के पीछे सुरक्षा और कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताओं का हवाला दिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों के साथ हाथापाई हुई और पत्थर फेंके गए।

वहीं, प्रदर्शन में शामिल राजनीतिक नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। AAP के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के बीच प्रदर्शनकारियों को अपनी बात रखने से रोका गया।

Delhi Protest Photos-
Delhi Protest Photos-

क्यों हो रहा है CJP का प्रदर्शन?

CJP ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई है। पार्टी ने मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 में बदलावों पर भी सवाल उठाए हैं। प्रदर्शन के दौरान CJP के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने वीडियो संदेश जारी कर समर्थकों से आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस उन्हें किसी स्थान पर रोकती है, तो वे वहीं से अपना विरोध जारी रखेंगे।

दिल्ली में दिनभर चले घटनाक्रम के दौरान कई नेताओं और समर्थकों को हिरासत में लिया गया। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों की कुल संख्या, सभी नेताओं की मौजूदा स्थिति और पत्थरबाजी की घटनाओं के विस्तृत ब्योरे की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+