क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

कल आधी रात तक अलीगढ़ में निलंबित रहेंगी इंटरनेट सेवाएं

Google Oneindia News

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए 50 छात्रों को पुलिस ने रिहा कर दिया है। बता दें कि रविवार को विरोध-प्रदर्शन के दौरान आगजनी, तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने छात्रों को हिरासत में ले लिया था। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने जमकर तांडव मचाते हुए 3 बसों को फूंक दिया, कई वाहनों में तोड़फोड़ की। हिंसक प्रदर्शनकारियों ने आग बुझाने आई दमकल की एक गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं दूसरी तरफ जामिया प्रशासन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कैंपस में घुसकर छात्रों की बर्बरतापूर्वक पिटाई की।

 LIVE: दिल्ली के बाद लखनऊ-हैदराबाद में सड़क पर उतरे छात्र

Newest First Oldest First
8:32 PM, 16 Dec

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के आरोप को नकारा। बोली- कुछ प्रदशर्नकारी आसूं गैस के शेल की वजह से घायल हुए होंगे
7:22 PM, 16 Dec

यूपी: अलीगढ़ में इंटरनेट सेवाओं को कल रात के लिए निलंबित किया गया।
7:05 PM, 16 Dec

जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के मुद्दे पर कल अध्यक्ष सोनिया गांधी और बड़े विपक्षा नेताओं का डेलिगेशन राष्ट्रपति से मिलेगाः एके एंटनी
7:03 PM, 16 Dec

नागरिकता कानून धार्मिक वजहों से उत्पीड़न का सामना कर रहे शरणार्थियों को नागरिकता देगा, किसी की नागरिकता लेगा नहीं। कुछ पार्टियां राजनीतिक फायदे के लिए इस मामले में अफवाह फैला रही हैं। मैं छात्रों से अपील करता हूं कि नागरिकता कानून को पढ़ें और जाल में ना फंसेंः अमित शाह
6:50 PM, 16 Dec

दिल्ली में सभी मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट खोल दिए गए हैं
6:49 PM, 16 Dec

दिल्ली बीजेपी के नेताओं ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक के ऑफिस जाकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ शिकायत की है। उनका आरोप है कि AAP नेताओं ने दंगा भड़काने की कोशिश की
6:22 PM, 16 Dec

प्रियंका ने कहा कि, कांग्रेस का हर व्यक्ति इस अत्याचार के खिलाफ लड़ेगा और छात्रों के साथ खड़ा रहेगा।
6:11 PM, 16 Dec

ये हमारा-आपका देश हैं। हम सबको एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। सरकार गलत कर रही है। नागरिकता कानून संविधान के खिलाफ हैः प्रियंका गांधी
6:11 PM, 16 Dec

इंडिया गेट पर प्रियंका गांधी का धरना खत्म
6:05 PM, 16 Dec

प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं को पुलिस ने इंडिया गेट से हटने को कहा है: मीडिया रिपोर्ट्स
5:40 PM, 16 Dec

जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई हिंसा के विरोध में प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, एके एंटनी, पीएल पुनिया, अहमद पटेल, अंबिका सोनी और अन्य कांग्रेस नेता इंडिया गेट पर विरोध कर रहे हैं।
5:36 PM, 16 Dec

दिल्लीः लोक कल्याण मार्ग और जनपथ मेट्रो स्टेशन भी बंद किए गए।
5:35 PM, 16 Dec

इंडिया गेट पर कांग्रेस के धरने में पहुंचे कांग्रेस के नेता जगदीश टाइटलर
5:04 PM, 16 Dec

दिल्लीः केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन भी बंद किए गए।
4:50 PM, 16 Dec

जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों के खिलाफ पुलिस एक्शन के विरोध में प्रियंका गांधी इंडिया गेट पर धरने पर बैठीं हैं. उनके साथ अहमद पटेल केसी वेणुगोपाल, पीएल पुनिया समेत कई नेता मौजूद हैं।
4:28 PM, 16 Dec

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जामिया हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गई हैं।
4:03 PM, 16 Dec

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के नजदीक विरोध प्रदर्शन के दौरान न्यू एजेंसी एएनआई के रिपोर्टर और कैमरामैन के साथ मारपीट की दिल्ली पुलिस ने निंदा की। पीआरओ एमएस रंधावा बोले-साजिशकर्ताओं की पहचान कर की जाएगी कड़ी कार्रवाई।
3:36 PM, 16 Dec

सरकार ने संविधान और छात्रों पर हमला किया है। उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रवेश करके छात्रों पर हमला किया है। हम संविधान के लिए लड़ेंगे, हम इस सरकार के खिलाफ लड़ेंगे: प्रियंका गांधी, जामिया घटना पर
3:25 PM, 16 Dec

दिल्ली के जामिया मेट्रो स्टेशन को फिर से बंद कर दिया गया है।
3:16 PM, 16 Dec

पुलिस ने भी उनका पीछा किया, हम पर पथराव किया जा रहा था, हम मामले की जांच कर रहे हैं: एमएस रंधावा, दिल्ली पुलिस पीआरओ
3:16 PM, 16 Dec

हम लोगों ने जब उपद्रवी तत्वों को धक्का देना शुरू किया, तो वे यूनिवर्सिटी के अंदर चले गए: एमएस रंधावा, दिल्ली पुलिस पीआरओ
3:14 PM, 16 Dec

मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं, मामले की जांच क्राइम ब्रांच की टीम करेगी: एमएस रंधावा, दिल्ली पुलिस पीआरओ
3:14 PM, 16 Dec

विरोध प्रदर्शन में 30 पुलिसकर्मियों को चोटें आईं, 2 एसएचओ को फ्रैक्चर हुआ, हमारा एक जवान आईसीयू में है: एमएस रंधावा, दिल्ली पुलिस पीआरओ
3:12 PM, 16 Dec

इस घटना में जो भी लोग शामिल है, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी: एमएस रंधावा, दिल्ली पुलिस पीआरओ
3:12 PM, 16 Dec

मैं सभी से विशेष रूप से छात्रों से अपील करता हूं कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें: एमएस रंधावा, दिल्ली पुलिस पीआरओ
3:12 PM, 16 Dec

जामिया के पास हुई हिंसा की इस घटना के बारे में बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं: एमएस रंधावा, दिल्ली पुलिस पीआरओ
3:08 PM, 16 Dec

करीब 4:30 बजे कुछ प्रदर्शनकारी माता मंदिर मार्ग की ओर गए और एक बस में आग लगा दी: एमएस रंधावा, दिल्ली पुलिस पीआरओ
3:08 PM, 16 Dec

हमारे पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों के उकसावे के बावजूद ज्यादा से ज्यादा संयम दिखाया: एमएस रंधावा, दिल्ली पुलिस पीआरओ
3:07 PM, 16 Dec

कल दोपहर लगभग 2 बजे विरोध प्रदर्शन हुआ, स्थानीय लोगों ने भी इसमें भाग लिया: एमएस रंधावा, दिल्ली पुलिस पीआरओ
2:43 PM, 16 Dec

हम सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताकतों से विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करते हैं- डी राजा, सीपीआई
READ MORE

Comments
English summary
delhi Citizenship Amendment Act NRC protest fire Jamia Millia Islamia University live updates
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X