Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्लीवालों को बिजली के दामों में राहत, फिक्स चार्ज घटाए गए

नई दिल्ली। दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (डीईआरसी) ने राजधानी में बिजली बिल पर फिक्स चार्ज घटा दिए गए हैं। डीईआरसी चेयरमैन जस्टिस एसएस चौहान ने बताया है अब 2 किलोवाट तक के कनेक्शन पर 20 रुपए प्रति किलोवाट शुल्क होगा जो कि अब तक 125 रुपये प्रति किलोवाट था। 2 से 5 किलोवाट तक के लिए फिक्स चार्ज 140 से घटाकर 50 रुपये प्रति किलोवाट किया गया है। 5 से 15 किलोवाट के कनेक्शन पर 175 रुपये प्रति किलोवाट शुल्क था जो कि 100 रुपये प्रति किलोवाट कर दिया गया है।

delhi, arvind kejriwal, delhi electricity rates, electricity, दिल्ली, बिजली

15 से 25 किलोवाट तक के लिए शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 200 रुपये किलोवाट ही रहेगा। बिजली के रेट में हल्का बदलाव किया गया है। 1200 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत पर प्रति यूनिट रेट 8 रुपए होगा, ये अब तक 7.75 रुपये प्रति यूनिट था। 1200 यूनिट से अधिक खपत पर प्रति यूनिट शुल्क 7.75 रुपए से बढ़ाकर 8 रुपए प्रति यूनिट किया गया है।

ई-रिक्शा या इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करने के लिए जो स्टेशन बनाए गए हैं उन पर भी बिजली के रेट घटा दिए गए हैं। एलटी लेवल के लिए शुल्क 5.5 रुपए प्रति यूनिट से घटाकर 4.5 रुपए किया गया है। वहीं एचटी लेवल के लिए चार्ज 5 रुपए प्रति यूनिट से घटाकर 4 रुपए कर दिया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिजली के दाम में कटौती पर ट्वीट करते हुए कहा कि लगातार पांचवें वर्ष बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं, अब लिए बिजली के दाम कम किए गए है। दिल्ली में अब देश में सबसे कम बिजली शुल्क है और दिल्ली भारत में अकेला ऐसा राज्य है, जहां 24 घंटे बिजली मिल रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+