Delhi Budget 2022: सिसोदिया आज दिल्ली विधानसभा में पेश करेंगे बजट, इन बातों पर रहेगा फोकस

Delhi Budget 2022: सिसोदिया आज दिल्ली विधानसभा में पेश करेंगे बजट, इन बातों पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली, 26 मार्च: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार यानी आज (26 मार्च) को दिल्ली विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट पेश करेंगे। दिल्ली विधानसभा में शनिवार को सुबह 11 बजे 2022-23 का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 23 मार्च को शुरू हुआ और 29 मार्च तक चलेगा। वार्षिक बजट के बाद मनीष सिसोदिया वित्त वर्ष 2022-23 की अनुदान मांगों और वित्तीय वर्ष 2012-22 की अनुपूरक अनुदान मांगों को प्रस्तुत करेंगे। उसके बाद, सिसोदिया विधानसभा में "दिल्ली विनियोग विधेयक, 2022" पेश करेंगे।

Recommended Video

    Delhi में अब 3 MCD का एक में होगा विलय, केंद्रीय कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी | वनइंडिया हिंदी
    Manish Sisodia

    केजरीवाल सरकार ने लोगों को बताया था कि बजट के लिए आम जनता से सलाह मांगी गई थी। उसी के आधार पर इस साल का बजट तय किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल बजट में केजरीवाल सरकार कुछ बड़े ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण पर फोकस किया जाएगा।

    पिछली बार दिल्ली सरकार ने 69 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इस साल के बजट में थोड़ा इजाफा हो सकता है।

    इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार (25 मार्च) को वर्ष 2021-22 के लिए आउटकम बजट पेश किया, जो सरकार का एक रिपोर्ट कार्ड है, जो यह मापता है कि पिछले वार्षिक बजट के तहत आवंटित धन के साथ विभिन्न विभागों ने पिछले वर्ष में कैसा प्रदर्शन किया है। आउटकम बजट को पेश करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि अधिकांश काम "ट्रैक पर था"।

    अपने भाषण में, सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार देश की एकमात्र सरकार है जो पिछले पांच वर्षों से आउटकम बजट के माध्यम से अपनी प्रगति रिपोर्ट और सार्वजनिक व्यय को पूरी पारदर्शिता के साथ नागरिकों के साथ साझा कर रही है।

    सिसोदिया ने, ''आजादी के 75 वर्षों में, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार एकमात्र राज्य सरकार है जो अपनी जवाबदेही तय कर रही है। इसका मकसद लोगों को यह बताना है कि पिछले साल के बजट में पेश किए गए प्रस्ताव कहां हैं और इससे दिल्ली के लोगों को क्या फायदा हो रहा है। हम अपने वादों पर काम कर पाए या नहीं। केजरीवाल सरकार फाइलों और बयानबाजी में नहीं फंसती, वह अपने सभी वादों को पूरा करती है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+