दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 26 साल पुराना रिकॉर्ड, 29 अक्टूबर को 12.5 डिग्री दर्ज किया गया तामपान
नई दिल्ली। दिल्ली की सर्दी और दिल्ली की गर्मी अपनी नजाकत के लिए मशहूर है, लेकिन इस बार दिल्ली का मौसम कुछ अलग रंग दिखा सकती है, जिसकी तस्दीक 29 अक्टूबर महीने में दिल्ली में दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार 29 अक्टूबर को दिल्ली का तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में पिछले 26 वर्षों में पहली बार अक्टूबर का तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
जनवरी
में
ऑक्सफोर्ड,
और
मार्च
में
रूसी
टीके
का
परीक्षण
भारत
में
पूरा
होने
की
उम्मीद!
मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरूवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि पिछले 26 वर्षो में अक्टूबर महीने में सबसे कम था। वर्ष के इस समय के लिए समान्य न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस है। आईएमडी ने कहा कि 1 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक घटने की संभावना है।
8
साल
डेटिंग
के
बाद
ब्वॉयफ्रेंड
ने
शादी
से
किया
इंकार
तो
गर्लफ्रेंड
ने
फेंका
तेजाब
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पिछली बार अक्टूबर में दिल्ली में इतना कम तापमान वर्ष 1994 में दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में 31 अक्टूबर, 1994 में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर, 1937 में दिल्ली में अब तक के न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
कोरोना संक्रमण के जोखिम को वाकई कम करता है विटामिन डी, शोधकर्ताओं को मिले और सबूत!
आईएमडी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि इस बार इतने कम और न्यूनतम तापमान के लिए क्लाउड कवर का अभाव प्रमुख कारण था। उन्होंने ने इसका एक और कारण शांत हवाओं को बताया, जो धुंध और कोहरे को बढ़ाती है। वहीं, आईएमडी ने दक्षिणी राज्य क्रमशः केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले पांच दिनों की भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि वहां मध्यम गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।
केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में नए भूमि कानून का विरोध, हिरासत में ली गई महबूबा मुफ्ती