दिल्ली के गौरांग अरोड़ा बने मिस्टर इंडिया मैनहंट के विजेता, तुषार कपूर ने किया शो जज
दिल्ली के रहने वाले गौरांग अरोड़ा इस बार मिस्टर इंडिया मैनहंट के विजेता रहे। बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर इस प्रतियोगिता को जज करने पहुंचे थे। इसके अलावा भी बॉलीवुड और थियेटर जगत की कई दिग्गज हस्तियां इस खास मौके पर मौजूद थीं। तुषार ने जज की भूमिका को बखूबी निभाते हुए प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
नई दिल्ली। दिल्ली के रहने वाले गौरांग अरोड़ा इस बार मिस्टर इंडिया मैनहंट के विजेता रहे। बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर इस प्रतियोगिता को जज करने पहुंचे थे। इसके अलावा भी बॉलीवुड और थियेटर जगत की कई दिग्गज हस्तियां इस खास मौके पर मौजूद थीं। तुषार ने जज की भूमिका को बखूबी निभाते हुए प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।


गौरांग अरोड़ा मार गए बाजी
दिल्ली में स्काईवॉक एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग शहरों से कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था। कुल 69 प्रतिभागियों के बीच इस कड़ी टक्कर में दिल्ली के गौरांग अरोड़ा बाजी मार गए। 25 साल के गौरांग ने तीनों राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

शामिल हुईं कई बड़ी हस्तियां
वहीं सिकंदराबाद के अब्दुल कादिर और जम्मू-कश्मीर के रिजुल चंदेल दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर कई दिग्गज हस्तियां नजर आईं। स्किनकेयर और मेकअप एक्सपर्ट आशमीन मुंजाल और थियेटर आर्टिस्ट मनोज बक्शी ने भी ये देखने पहुंचे। मनोज बक्शी ने सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में पाकिस्तानी पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी।

तुषार कपूर ने कंटेस्टेंट से की बात
इस प्रतियोगिता को जज करने वाले तुषार कपूर ने कहा कि अवसर उगते सूरज जैसे होते हैं, अगर आप सोते रह गए तो आप उसे गंवा देंगे। फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ते कॉम्पटिशन पर भी तुषार ने कहा कि युवाओं पर काफी प्रेशर है। उन्हें अपना टैलेंट दिखाने के लिए सही प्लैटफॉर्म की भी जरूरत है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म गोलमाल अगेन बॉक्सऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म कुछ ही दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications