आज से दिल्ली के सभी बॉर्डर को कर दिया जाएगा सीज
नई दिल्ली। देश की राजधानी में आज से सभी बॉर्डर की सीज कर दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस को देखते हुए किसी भी कॉमर्शियल वाहन को आज से लेकर 26 जनवरी की दोपहर तक दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी। तमाम कॉमर्शिल वाहन, टैक्सी और प्राइवेट गाड़ियों की दिल्ली के बॉर्डर पर चेकिंग की जाएगी। नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी। यह पाबंदी आज रात 10 बजे से लागू हो जाएगी, जिसकी वजह से लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

26 जनवरी को सुबह से लेकर दोपहर तक दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के कई रास्तों को बंद कर दिया जाएगा। जिसकी वजह से रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मेट्रो का संचालन बिना किसी बाधा के जारी रहेगा। 26 जनवरी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपनी यात्रा को पहले से ही प्लान करने के लिए कहा है और घर से अतिरिक्त समय लेकर चलने को कहा है जिससे कि उन्हें किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
आपको बता दें कि 26 जनवरी को सुबह 9.50 बजे से राष्ट्रपति भवन से लेकर विजय चौक तक गणतंत्र दिवस परेड होगी। जिसके चलते राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, आईटीओ, बहादुरशाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और दरियागंज का रास्ता 12 बजे तक बंद रहेगा। राजपथ पर विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक का रास्ता आज शाम 6 बजे से ही बंद कर दिया जाएगा. रात 11 बजे के बाद से लोग रफी मार्ग, जनपथ और मामनसिंह रोड से जनपथ की ओर नहीं जा पाएंगे।
इंडिया गेट को रात 2 बजे से ट्रैफिक के ललिए बंद कर दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस को देखते हुए तमाम ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। जगह-जगह पर बैरिकेडिंग लगाकर गाड़ियों को डायवर्ट किया जाएगा। डीटीसी और इंटरस्टेट बसों को दूसरे रास्ते से भेजा जाएगा।
इसे भी पढ़ें- दुनिया का सबसे छोटा सैटेलाइट कलामसैट सफलतापूर्वक लॉन्च कर ISRO ने रचा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications