दिल्लीः तीन हिस्सो में कटी मिली महिला की लाश
नई दिल्लीः देश की राजधानी महरौली थाना क्षेत्र के लाडो सराय स्थित इंडियन पार्क की झाड़ियों में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार को महिला का शव अर्धनग्र अवस्था में मिला। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शव क्षत- विक्षत था और ये तीन हिस्सों में बिखरा हुआ था। बताया जा रहा है कि ये शव करीब एक सप्ताह पुराना है।
कहा जा रहा है कि शव को आवारा कुत्तों ने घटनास्थल से अलग-थलग कर दिया। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक इस शव के बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे इलाके के लोग डीडीए के इंडियन पार्क में टहल रहे थे। इस दौरान उन्होंन शव को देखा। लोगों ने पार्क के चौकीदार को इसकी जानकारी दी। चौकीदार ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
शव महिला का है इस बात की जानकारी महिला के पैर में हुई क्योंकि एक पैर में पायल थी। पुलिस को पार्क से कोई सुराग नहीं मिला, जिसके आधार पर महिला की पहचान की जा सके। महिला के साथ बलात्कार हुआ है कि नहीं, इस पर पुलिस का कहना है कि इस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें- 'सुंजवान आतंकी हमले के पीछे 100 फीसदी पाकिस्तान का हाथ'