मनोज तिवारी का दिल्ली की केजरीवाल सरकार को लेकर बड़ा बयान

नई दिल्ली- दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें जीतने के बाद दिल्ली (Delhi) भाजपा (BJP) के हौसले बुलंद हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि अभी से विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं, ताकि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका जा सके।

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं- तिवारी

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं- तिवारी

दिल्ली (Delhi) भाजपा (BJP) के अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने रविवार को अपने वोटरों का धन्यवाद करने के लिए उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया। इसी दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अगले साल होने वाली दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी शुरू करने देने का आह्वान किया। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)पर आरोप लगाया कि अपने कार्यकाल के 55 महीने उन्होंने सिर्फ यही राग अलापा है कि केंद्र सरकार ने उन्हें काम नहीं करने दिया और अब वे कह रहे हैं कि हम फिर दिल्ली वालों की दिल जीतेंगे। तिवारी ने कहा कि केजरीवाल बताएं कि 5 महीने में वे कैसे काम करेंगे। केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही उन्हें सारे वादे याद आने लगते हैं।

केजरीवाल सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान

केजरीवाल सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान

इससे पहले मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) शनिवार को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंस राज हंस (Hans Raj Hans) के साथ निलोठी और अलीपुर में कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने पहुंचे थे। तब उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि, "जिस तरह से हमलोग लोकसभा चुनाव मे विजेता बनकर उभरे हैं, उसी तरह से हमें केजरीवाल सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कड़ी मेहनत करनी है।" इस दौरान दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंदर गुप्ता (Vijender Gupta) ने बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं को पार्टी का बैकबोन बताते हुए उन्हीं की कोशिशों से दिल्ली में ऐतिहासिक जीत मिलने की बात कही।

दिल्ली में भाजपा का उत्साह चरम पर

दिल्ली में भाजपा का उत्साह चरम पर

करीब दो दशक पहले तक दिल्ली की सत्ता में रही बीजेपी (BJP) को हालिया लोकसभा चुनावों के बाद विधानसभा में भी बड़ी जीत मिलने का भरोसा है। दिल्ली विधानसभा का चुनाव अगले साल की शुरुआत में हो सकता है। दरअसल, इन दिनों दिल्ली बीजेपी के नेता और सांसद अलग-अलग इलाकों में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर रहे हैं। इसी कड़ी में पार्टी के एससी (SC) मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया है। दरअदल, इस लोकसभा चुनाव में दिल्ली में विधानसभा की 12 रिजर्व सीटों पर बीजेपी का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और इसे मोर्चा कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत का ही परिणाम माना जा रहा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में 67 पर कब्जा किया था, जबकि बीजेपी को सिर्फ 3 सीटें ही मिली थीं। लेकिन, हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में 5 मुस्लिम बहुल सीटें छोड़कर बाकी 65 सीटों पर बीजेपी को बढ़त मिली है, इसलिए बीजेपी का हौसला सातवें आसमान पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+