दिल्ली में ऑटो रिक्शा का किराया आज से बढ़ा, जानिए क्या हैं नई कीमतें
Recommended Video
Delhi में Auto Rickshaw का किराया बढ़ा, जानिए क्या हैं नई कीमतें | वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। आज से दिल्ली में ऑटो रिक्शे के किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है। जिसके चलते लोगों को अब अतिरिक्त किराया देना होगा। नई कीमतें आज से लागू होने के बाद पहले 1.5 किलोमीटर का मीटर डाउन चार्ज 25 रुपए होगा। जोकि इससे पहले दो किलोमीटर था। यानि अब लोगों को पहले 1.5 किलोमीटर के लिए 25 रुपए देना होगा। इसके साथ ही प्रति किलोमीटर के किराए में भी 1.5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही अतिरिक्त लगेज के लिए आपको 7.50 रुपए अतिरिक्त देना होगा। बता दें कि पहले प्रति किलोमीटर ऑटोरिक्शा का किराया 8 रुपए था, जिसे अब बढ़ाकर 9.50 रुपए कर दिया गया है। वहीं वेटिंग चार्ज में भी बढ़ोतरी की गई है। अब प्रति मिनट वेटिंग चार्ज के तौर पर आपको 75 पैसे अतिरिक्त देने पड़ेंगे।













Click it and Unblock the Notifications