दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, बीजेपी में शामिल हुईं कृष्णा तीरथ
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक उथल-पुथल मचा हुआ है। 7 फरवरी को मतदान होना है और 10 फरवरी को मतगणना। मगर चुनाव से पहले कांग्रेस को एक करारा झटका लगा है। दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी नेता कृष्णा तीरथ भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने इस बात की औपचारिक ऐलान कर दिया। आपको बता दें कि कृष्णा तीरथ चार बार विधायक रहने के बाद यूपीए 2 में सांसद बनी थीं।

मनमोहन सिंह के सरकार में कृष्णा तीरथ को महिला तथा बाल विकास मंत्रालय सौंपा गया था। जानकारी के मुताबिक कृष्णा तीरथ ने आज सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। दस मिनट चली इस मुलाकात के दौरान कृष्णा तीरथ को शाम चार बजे भाजपा मुख्यालय आने को कहा गया है, जहां दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय औपचारिक एलान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि कृष्णा तीरथ से पहले किरण बेदी, शाजिया इल्मी, आनंद राज आनंद और आम आदमी पार्टी के बागी नेता बिनोद कुमार बिन्नी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कृष्णा तीरथ का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका और भाजपा के लिए बड़ा फादया माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications