Delhi Assembly elections 2020:कांवड़ियों का विरोध करने वालों का गोली से होगा सामना

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए वोट मांगने दिल्ली पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर खूब गरजे। बदरपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को शाहीन बाग में बिरयानी खिलाने से ही फुर्सत नहीं है । उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें ठीक शाम 5 बजे यहां आना था लेकिन शाहीन बाग प्रदर्शन के चलते उन्हें देर हो गई।

 Delhi Assembly elections 2020: Yogi Adityaanth said Arvind Kejriwal Busy in Seving Biryani in Shaheen Bagh

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शाहीन बाग में प्रदर्शन के नाम पर दिल्ली में अव्यवस्था फैलाई जा रही है। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधाते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से केजरीवाल और पाकिस्तान को सबसे ज्यादा तकलीफ है। अब केजरीवाल शाहीन बाग में असामाजिक तत्वों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को शाहीन बाग में बिरयानी खिलाने से फुर्सत नहीं है।

कांवड़ियों का विरोध करने वालों को बोली नहीं गोली का सामना करना होगा

उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनती है तो हम कांवड़ियों की सुरक्षा की गारंटी देंगे। उन्होंने कहा कि यदि सभी धर्म अपने हिसाब से पूजा-पाठ कर सकते हैं, तो कांवड़िया भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भक्त कभी दंगा नहीं भड़काते।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो लोग कांवड़ियों का विरोध करते हैं, उन्हें पुलिस की गोलियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों का विरोध करने वालों को बोली का नहीं, पुलिस की गोली का सामना करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+