दिल्ली चुनाव: भाजपा ने रैप सॉन्ग में केजरीवाल को बताया 'पलटूराम', वीडियो
दिल्ली: भाजपा ने रैप सॉन्ग में केजरीवाल को बताया 'पलटूराम'
Recommended Video
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच वीडियो वॉर जारी है। दोनों और से वीडियो के जरिए एक-दूसरे पर निशाना साधा जा रहा है। अब भाजपा की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है। ये एक रैप सॉन्ग की तरह है, जिसमें केजरीवाल को 'पलटूराम' कहा गया है। इस गाने में केजरीवाल को जनता से किए वादे पूरे ना करने वाला कहते हुए तंज किए गए हैं।
|
भाजपा का 'पलटूराम' सॉन्ग
भाजपा के इस गाने में आम आदमी पार्टी के 5 साल के कार्यकाल पर तंज किया है। बीजेपी के रैप सॉन्ग की लाइनों में केजरीवाल के अन्ना आंदोलन से लेकर अब तक के कामों को गिनाया गया है। इसमें उन्हें कई मुद्दों पर पलटने वाला बताते हुए 'पलटूराम' कहा गया है। दोनों ओर से ट्विटर और फेसबुक पर इस तरह के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।
आप ने मनोज तिवारी के कई वीडियो जारी किए
आम आदमी पार्टी ने इससे पहले अपनी पार्टी का चुनाव के लिए थीम सॉन्ग 'लगे रहो केजरीवाल' जारी किया था। इसमें आप के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड है।
आप ने इससे पहले मनोज तिवारी का डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में कैंपेन गीत तो आम आदमी पार्टी का ही बज रहा है लेकिन डांस दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी कर रहे हैं। इस पर भाजपा की ओर से अरविंद केजरीवाल को 500 करोड़ की मानहानि का नोटिस भिजवा दिया है।
भाजपा में जाने की अटकलों पर कुमार विश्वास ने ट्विटर पर दिया जवाब, हुआ वायरल
दिल्ली में सभी सीटों पर 8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा। 11 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव के लिए शुरू हो चुके हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली थी। 70 में से 67 सीटें उस चुनाव में आप ने जीती थी। भाजपा को तीन सीटें मिली थीं। अन्य कोई पार्टी अपना खाता नहीं खोल सकी थी।