Delhi Assembly Elections 2020: कड़कड़डूमा में पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली, कही ये बड़ी बातें

नई दिल्‍ली। 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान होना है और इससे पहले लगतार चुनाव प्रचार तेज होता जा रहा है। आज से प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के कड़कड़डूमा में रैली को संबोधित कर रहे हैं। यह उनकी पहली चुनावी रैली है। आम आदमी पार्टी को इशारे-इशारे में निशाने पर लेते हुए कहा कि लोगों का मन क्या है यह बताने की जरूरत नहीं है, साफ-साफ दिख रहा है। पीएम ने कड़कड़डूमा की रैली में दिल्ली के अनधिकृत कॉलोनियों का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी समस्या थी। वादे वोट के लिए किए जाते थे, लेकिन इस समस्या को कोई नहीं सुलझाता था।

Recommended Video

      Delhi Election: Karkardooma में PM Modi की पहली रैली, Congress-AAP पर किया हमला | वनइंडिया हिंदी
      Delhi Assembly Elections 2020: चुनावी रैली में बोले मोदी- लोगों का मन क्या है, साफ-साफ दिखाई दे रहा

      पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का नकारात्मकता में विश्वास में नहीं, सकारात्मकता में विश्वास है। दिल्ली केवल शहर नहीं है, एक धरोहर है। एक जीवित परंपरा है। दिल्ली सबका सत्कार करती है, यह सबको स्वीकारती है। पीएम ने अपनी पहली चुनावी रैली में कहा कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली के लोगों के वोट ने देश बदलने में बहुत बड़ी मदद की है। अब दिल्ली के लोगों का वोट उनकी अपनी दिल्ली को भी बदलेगा। पहले की सरकारों ने कैसे-कैसे देश को उलझाकर रखा था। क्या मुझे ऐसे ही चलना चाहिए या समस्याओं को सुलझाना चाहिए? यह फैसले पहले भी लिए जा सकते थे,लेकिन जब स्वार्थनीति ही राजनीति का आधार हो तो फैसले टलते भी हैं, अटकते भी हैं।

      पीएम मोदी ने कहा 11 फरवरी के बाद जब दिल्ली में बीजेपी की, एनडीए की सरकार बनेगी तो इन सभी कॉलोनियों में विकास के काम और तेजी से आगे बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने इन कॉलोनियों के तेज विकास के लिए दिल्ली बीजेपी ने कॉलोनी डिवेलपमेंट बोर्ड बनाने का वादा किया। पीएम ने कहा 21वीं सदी के 2 दशक ऐसे लोगों के हाथ में गए कि आप लोगों को 21वीं सदी नजर ही नहीं आती है। 20 साल आपने सबकुछ झेल लिया है, इसलिए अब दिल्ली में बीजेपी का आना जरूरी है। पीएम मोदी ने अनुच्‍छेद 370 पर भी बोला।

      पीएम मोदी ने कहा आर्टिकल 370 को 70 वर्षों के बाद खत्म किया गया। रामजन्म भूमि मामले में 70 सालों के बाद फैसला आया। करतारपुर साहब कॉरिडोर मामले में भी 70 साल बाद फैसला आया। भारत-बांग्लादेश बॉडर मुद्दा 70 सालों के बाद खत्म हुआ। भारत में नागरिकता संशोधन कानून 70 सालों के बाद फैसला आया। पीएम ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू होने नहीं दे रही है। जब तक यह सरकार रहेगी तब तक यह विकास कार्य में अड़चन पैदा करते रहेंगे। उन्हें राजनीति करने के अलावा कुछ नहीं आता है।

      पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने कैसे-कैसे देश को उलझाकर रखा था। क्या मुझे ऐसे ही चलना चाहिए या समस्याओं को सुलझाना चाहिए? यह फैसले पहले भी लिए जा सकते थे,लेकिन जब स्वार्थनीति ही राजनीति का आधार हो तो फैसले टलते भी हैं, अटकते भी हैं। उन्‍होंने कहा अब कॉमन एग्जाम से अलग-अलग व्यवस्थाओं के रास्ते खुल जाएंगे। आब नैशनल रिक्रूटमेंट बोर्ड बनाया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि व्यापारियों के लिए काफी कदम उठाए हैं।

      अब दिल्ली समेत देश के व्यापारियों को सीए नहीं ढूंढना पड़ेगा। 5 करोड़ तक के टर्न ओवर वाले व्यापारियों को ऑडिट से मुक्ति मिलेगी। व्यापारी को टैक्स विभाग के इंस्पेक्टर परेशान ना कर सकें, इसके लिए मानवीय दखल को खत्म किया जा रहा । पीएम ने कहा बीजेपी का हमेशा से प्रयास रहा है कि व्यापारियों की दिक्कतें कम हों और वो खुलकर अपना काम कर पाएं। इस बजट में इस बात का ध्यान रखा गया है कि मध्यम वर्ग के हाथ में ज्यादा पैसे बचे। एक नया टैक्स स्लैब लाया गया है।

      कड़कड़डूमा में पीएम मोदी की रैली स्थल पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, गौतम गंभीर, विजय गोयल आदि भी मौजूद हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+