क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दिल्ली में वोटिंग से ठीक 4 दिन पहले सामने आया सर्वे, कांग्रेस को मिल रही हैं इतनी सीटें?

Google Oneindia News

नई दिल्ली। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को वोटिंग होनी है। इस विधानसभा चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग से पहले सभी प्रमुख पार्टियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं की विवादित बयानबाजी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी फिर से सत्ता में वापसी के दावे कर रही है। जबकि बीजेपी और कांग्रेस भी अपने-अपने दावे कर रही हैं। वहीं, राजनीतिक दलों के दावे के बीच वोटिंग से चार दिन पहले टाइम्स नाऊ-IPSOS का पोल सामने आया है। आइए, जानते हैं कि इस पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं।

AAP को दिल्ली में मिल सकती हैं अधिकतम 60 सीटें

AAP को दिल्ली में मिल सकती हैं अधिकतम 60 सीटें

टाइम्स नाऊ-IPSOS के पोल के मुताबिक, दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है। पोल में अनुमान जताया गया है कि आम आदमी पार्टी 70 में से 54-60 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। जबकि भाजपा 10 से 14 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रह सकती है। कांग्रेस की बात करें तो इस पोल के मुताबिक, पार्टी को अधिकतम दो सीटें (0-2) मिल सकती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को केवल 3 सीटों पर जीत मिल सकी थी जबकि कांग्रेस पार्टी एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई थी।

ये भी पढ़ेंं: शाहीन बाग: चार माह के मासूम की ठंड से मौत, फिर भी विरोध प्रदर्शन में लौटी मांये भी पढ़ेंं: शाहीन बाग: चार माह के मासूम की ठंड से मौत, फिर भी विरोध प्रदर्शन में लौटी मां

कांग्रेस को मिल सकती हैं 0-2 सीटें

कांग्रेस को मिल सकती हैं 0-2 सीटें

दिल्ली में कांग्रेस ने सीएम पद के लिए किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। वोट शेयर की बात करें तो, IPSOS के इस पोल ने आम आदमी पार्टी को बीजेपी के 34% के मुकाबले 52% वोट शेयर दिया है। यानी आप बीजेपी पर 18 फीसदी वोटों की बढ़त बना सकती है। ये वोट शेयर 2015 के विधानसभा चुनावों में मामूली बदलाव दर्शाते हैं। इसके मुताबिक AAP को 2.5 प्रतिशत वोट का नुकसान होगा जबकि भाजपा को 1.7 प्रतिशत वोट का फायदा होने का अनुमान है।

वोट शेयर में भी कांग्रेस को हो सकता है नुकसान

वोट शेयर में भी कांग्रेस को हो सकता है नुकसान

कांग्रेस को वोट शेयर के मामले में भी नुकसान हो सकता है। कांग्रेस के हिस्से में केवल 4 फीसदी वोट शेयर आ सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 9.7 फीसदी वोट मिले थे। इस लिहाज से पार्टी को करीब 5.7 फीसदी वोट का नुकसान हो सकता है। आम आदमी पार्टी ने 2015 के चुनाव में 70 में से 67 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और अरविंद केजरीवाल दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे।

आज लोकसभा चुनाव हुए तो बदल जाएगा गठित

आज लोकसभा चुनाव हुए तो बदल जाएगा गठित

सर्वे के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव हों तो भाजपा का वोट शेयर 46 फीसदी रह सकता है जबकि आप का वोट शेयर 38 फीसदी रहेगा। अभी लोकसभा चुनाव होने की स्थिति में बीजेपी राजधानी में सभी सात सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। IPSOS के सर्वे का सैंपल साइज 7,321 है और ये सर्वे 27 जनवरी-1 फरवरी के बीच कराए गए थे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा और इसके नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में क्या फिर बनेगी AAP की सरकार, सर्वे में भाजपा को मिल रही हैं इतनी सीटेंये भी पढ़ें: दिल्ली में क्या फिर बनेगी AAP की सरकार, सर्वे में भाजपा को मिल रही हैं इतनी सीटें

Comments
English summary
delhi assembly elections 2020: congress may get max 2 seats, aam aadmi party close to 60 says times now poll
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X