रोड शो के चलते पर्चा दाखिल नहीं कर सके केजरीवाल, पहुंचने से पहले बंद हुआ दफ्तर

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल शनिवार (20 जनवरी) को अपना नामांकन नहीं दाखिल कर सके। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को नामांकन के लिए 3 बजे तक एसडीएम दफ्तर पहुंचना था। रोड शो करते हुए नामांकन के लिए जा रहे केजरीवाल समय पर नहीं पहुंच सके। अब कल (मंगलवार) को केजरीवाल अपना पर्चा दाखिल करेंगे। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप के उम्मीदवार हैं।

Recommended Video

    Delhi election: Arvind Kejriwal नहीं दाखिल कर पाए Nomination| Oneindia Hindi
    delhi assembly elections 2020 cm arvind kejriwal file nomination 21 january

    अरविंद केजरीवाल ने पर्चा दाखिल ना कर पाने पर कहा, मुझे आज दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन दाखिल करना था लेकिन दोपहर 3 बजे कार्यालय बंद कर दिया गया। मैं रोड शो में साथ आए लोगों को भी नहीं छोड़ सकता था। अब मैं कल नामांकन दाखिल करने जाऊंगा।

    केजरीवाल ने रविवार को ही रोड शो के साथ नामांकन करने का ऐलान किया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी रोड शो में शामिल होने की अपील की थी। सोमवार को पार्टी के बड़े नेताओं और अपने परिवार के साथ केजरीवाल ने पहले वाल्मीकि मंदिर में पूजा की फिर रोड शो शुरू किया। वाल्मीकि मंदिर मार्ग से कनॉट प्लेस आउटर सर्कल होते हुए रोड शो निकालकर जब तक केजरीवाल पर्चा दाखिल करने पहुंचते एसडीएम कार्यालय बंद हो गया।

    अरविंद केजरीवाल अब 21 जनवरी को पर्चा दाखिल करेंगे। 21 जनवरी पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख है।अरविंद केजरीवाल बीत दो बार से नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2013 में उन्होंने इस सीट पर तत्कालीन सीएम, कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित को हराया था।2015 के चुनाव में केजरीवाल ने कांग्रेस की कद्दावर नेता किरण वालिया को बड़े अंतर से शिकस्त दी थी।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा। 11 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली थी। 70 में से 67 सीटें उस चुनाव में आप ने जीती थी। भाजपा को तीन सीटें मिली थीं। अन्य कोई पार्टी अपना खाता नहीं खोल सकी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+