दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: कौन हैं वे 15 विधायक जिनका अरविंद केजरीवाल ने काटा टिकट, जानिए

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 15 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं, जिसको लेकर कुछ विधायकों और नेताओं में नाराजगी भी है।

Recommended Video

    AAP ने Delhi की सभी 70 सीटों पर जारी की Candidates की List, 15 MLAs का कटा टिकट | वनइंडिया हिंदी
    टिकट ना मिलने पर कई नेताओं ने लगाए आरोप

    टिकट ना मिलने पर कई नेताओं ने लगाए आरोप

    आम आदमी पार्टी ने इस बार चुनाव में 24 नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी के विधायक एनडी शर्मा ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। एनडी शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि पार्टी ने टिकट बेचे हैं। उन्होंने यह आरोप कांग्रेस नेता और पूर्व एमएलए राम सिंह 'नेताजी' के आप में शामिल होने के बाद लगाया है। वहीं, जिन 15 विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है, उनमें पहला नाम पंकज पुष्कर का है।

    15 विधायकों का कटा टिकट

    15 विधायकों का कटा टिकट

    तिमारपुर सीट से पंकज पुष्कर की जगह दिलीप पांडे को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि बवाना सीट से रामचंद्र की जगह जयभगवान उपकार को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, मुंडका से सुखबीर दलाल की जगह धर्मपाल लाकड़ा को टिकट दिया गया है। पटेल नगर से हजारीलाल की जगह राजकुमार आनंद को टिकट दिया गया है। हरी नगर सीट से जगदीप सिंह की जगह राजकुमारी ढिल्लों को टिकट दिया गया है। जबकि द्वारका से आदर्श शास्त्री का टिकट काटकर विनय मिश्रा को दिया गया है।

    तिमारपुर से पंकज पुष्कर की जगह चुनाव लड़ेंगे दिलीप पांडे

    तिमारपुर से पंकज पुष्कर की जगह चुनाव लड़ेंगे दिलीप पांडे

    दिल्ली कैंट से कमांडो सुरेंद्र सिंह का टिकट काटकर वीरेंद्र सिंह कादियान को दिया गया है। राजेंद्र नगर से विधायक विजेंद्र गर्ग की जगह लोकसभा चुनाव लड़ चुके राघव चड्ढा को टिकट दिया गया है। इसी तरह कालकाजी से अवतार सिंह का टिकट काटकर आतिशी को दिया गया है। जबकि बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा की जगह राम सिंह नेताजी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा त्रिलोकपुरी से राजू धिंगान की रोहित कुमार महरोलिया को, कोंडली से मनोज कुमार की जगह कुलदीप कुमार को, सीलमपुर से हाजी इशराक की जगह अब्दुल रहमान को, गोकुलपुर से फतेह सिंह की जगह सुरेंद्र कुमार को और मटिया महल से आसिम अहमद की जगह शोएब इकबाल को टिकट दिया गया है।

    AAP ने 9 सीटों पर नए उम्मीदवार घोषित किए

    AAP ने 9 सीटों पर नए उम्मीदवार घोषित किए

    आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 9 सीटों पर नए उम्मीदवार घोषित किए हैं। वहीं पार्टी ने इस बार आठ महिला उम्मीदवारों को विधानसभा का टिकट दिया है। जबकि पिछली बार पार्टी ने 6 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिए थे। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में हार का सामने करने वाले तीन उम्मीदवारों को टिकट दिया है। पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली आतिशी को पार्टी ने कालका जी से मैदान में उतारा है। जबकि दक्षिण दिल्ली से चुनाव लड़ने वाले राधव चड्डा को पार्टी ने इस बार रजिंदर नगर से टिकट दिया गया है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले दिलीप पांडे को तिमारपुर विधनसभा सीट से उतारा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+